कोटा नगर निगम दक्षिण महापौर भारती ने कांग्रेस छोड़ी, भाजपा में शामिल

कोटा। लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब कोटा दक्षिण के महापौर राजीव अग्रवाल ने भी शनिवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भारती 50 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में महापौर भारती ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके पहले छह से अधिक कांग्रेस के पार्षद भाजपा में शामिल हो चुके हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद भारती ने कहा कि वह कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे थे।

नीतिविहीन कांग्रेस नेतृत्व ने राम मंदिर का विरोध कर तुष्टीकरण की सारी हदें पार कर दी हैं। रामभक्त होने के कारण इससे उन्हें बहुत पीड़ा पहुंची है। उन्होंने दुख जताया कि भाजपा परिवार में सम्मिलित होने में उन्होंने बहुत देर कर दी, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा को मजबूत करने और लोक सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को बड़े अंतर से जिताने के लिए काम करेंगे।