लोकसभा चुनाव : अजमेर संसदीय क्षेत्र में 19 लाख 95 हजार मतदाता

अजमेर। राजस्थान में अजमेर संसदीय क्षेत्र में लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिये 19 लाख 95 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ भारती दीक्षित ने बताया कि इनमें से 10 लाख 14 हजार 988 पुरुष, नौ लाख 80 हजार 684 महिला तथा 27 तृतीय लिंग मतदाता है। यहां दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान कराया जायेगा। विधानसभा क्षेत्र दूदू में कुल 2 लाख 55 हजार 176  में से एक लाख 31 हजार 459 पुरूष, एक लाख 23 हजार 716 महिला एवं एक तृतीय लिंग मतदाता हैं।

विधानसभा क्षेत्र किशनगढ़ में कुल दो लाख 85 हजार 473 में से एक लाख 46 हजार 558 पुरूष, एक लाख 38 हजार 913 महिला एवं दो तृतीय लिंग मतदाता हैं।

विधानसभा क्षेत्र पुष्कर में कुल दो लाख 54 हजार 145 में से एक लाख 30 हजार 28 पुरूष, एक लाख 24 हजार 116 महिला एवं एक तृतीय लिंग मतदाता हैं।

विधानसभा क्षेत्र अजमेर उत्तर में कुल दो लाख 12 हजार 958 में से एक लाख छह हजार 869 पुरुष, एक लाख छह हजार 74 महिला एवं 15 तृतीय लिंग मतदाता हैं।

विधानसभा क्षेत्र अजमेर दक्षिण में कुल दो लाख 12 हजार 822 में से एक लाख छह हजार 167 पुरुष, एक लाख छह हजार 654 महिला एवं एक तृतीय लिंग मतदाता हैं।

विधानसभा क्षेत्र नसीराबाद में कुल दो लाख 35 हजार 118 में से एक लाख 19 हजार 662 पुरुष, एक लाख 15 हजार 453 महिला एवं तीन तृतीय लिंग मतदाता हैं।

विधानसभा क्षेत्र मसूदा में कुल दो लाख 75 हजार 317 में से एक लाख 40 हजार 114 पुरुष, एक लाख 35 हजार 200 महिला एवं तीन तृतीय लिंग मतदाता हैं।

विधानसभा क्षेत्र केकड़ी में कुल दो लाख 64 हजार 690 में से एक लाख 41 हजार 131 पुरूष, एक लाख 34 हजार 558 महिला एवं एक तृतीय लिंग मतदाता हैं।