कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के समर्थन में निकाली विशाल वाहन रैली

अजमेर। लोकसभा चुनाव में अजमेर संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के समर्थन में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विशाल वाहन रैली निकली गई।

कांग्रेस मंडल अध्यक्ष कमल बैरवा ने बताया कि वाहन रैली नौसर से प्रारंभ होकर हरी भाऊ विस्तार, पसंद नगर, बैरवा बस्ती, शंभू नगर, तेजा चौक, बंजारा बस्ती, आजाद नगर टेम्पो स्टैंड, मंगलम फ्लैट, ज्ञान विहार, ममता स्वीट, सिनेवर्ल्ड चौराहा, पचोली चौराहा हहोते हुए अद्भैत आश्रम पर सम्पन्न हुई।

वाहन रैली में कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी की पत्नी मूली देवी, पुत्र वधु निधि चौधरी, ममता चौधरी, जयशंकर चौधरी, ओम प्रकाश मंडावरा, भरत यादव, हेमंत जोधा, बनवारी लाल, अनित्य चौरसिया, रवि दाधीच, विकास चौहान, घनश्याम पंचोली, महेंद्र जोधा, जितेंद्र चौधरी, राजीव कच्छावा, रमजान खान, हरिप्रसाद दिवाकर, लक्ष्मण परिहार, अशोक दोराया सुगनचंद, अर्जुन जोधावत, करतम मीणा, मंजू बलाई, रागिनी चतुर्वेदी, दीपा पारवानी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

हनुमान बेनीवाल बने कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के सारथी