एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुष्कर में किए ब्रह्माजी के दर्शन

अजमेर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को तीर्थराज पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर जी में सपत्नीक दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

अपने पुत्र वैभव के विवाह मौके पर पुष्कर प्रवास पर आए यादव ने ब्रह्मा मंदिर पहुंच कर भगवान की आरती कर आशीर्वाद लिया। मंदिर पुजारी ने यादव का दुपट्टा पहना स्वागत किया और ब्रह्माजी की तस्वीर भेंट की।

इसके बाद यादव अपनी पत्नी सीमा यादव के साथ पवित्र पुष्कर सरोवर पहुंचे और ब्रह्मा घाट पर सरोवर की पूजा अर्चना की। पुश्तैनी तीर्थ पुरोहित विजय स्वरूप महर्षि ने यादव को पूजा अर्चना कराई। इस मौके पर तीर्थ पुरोहित संघ के पुष्कर नारायण, पार्षद शिवस्वरूप महर्षि सहित यादव समाज के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर यादव ने पुष्कर में अपने यादव समाज बंधुओं से भी मुलाकात की।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री यादव के पुत्र का पुष्कर में विवाह समारोह