महाशिवपुराण कथा : धूमधाम से निकाली शिव पार्वती की बारात

अजमेर। लोहाखान स्थित शिवमंदिर में चल रही महाशिवपुराण कथा में सोमवार को शिव पार्वती विवाह धूमधाम से मनाया गया।

कथा व्यास उत्तम राम शास्त्री ने शिव बारात प्रसंग का वर्णन किया। इस मौके पर शिव पार्वती की नयनाभिराम झांकी सजाई गई। भोलेनाथ को छप्पन भोग का प्रसाद भोग लगाया गया। कथा श्रवण को आए भक्तों ने शिव पार्वती की झांकी को नमन किया। शिव बारात में सभी क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह कथा राम जानकी सत्संग सेवा परिवार व मालियन शिव मंदिर लोहा खान के सान्निध्य में आयोजित की जा रही है। रमेश सांखला, अशोक, चेतन लाल, मनीष, मनोहर सिंह आदि क्षेत्रवासियों का इसमें भरपूर सहयोग मिल रहा है।