उत्तर प्रदेश : अलीगढ़ में विवाहिता की गोली मारकर हत्या

Marriage shot dead in Aligarh Uttar Pradesh
Marriage shot dead in Aligarh Uttar Pradesh

SABGURU NEWS | अलीगढ़ उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने एक विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने अाज यहां बताया कि कमालपुर गांधीनगर निवासी अफर कल देर शाम 22 वर्षीय पत्नी शारुन को मोटरसाइकिल सेे सतनौती अपनी ससुराल से लेकर घर आ रहा था।

रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर शारुन की हत्या कर दी। इस घटना में अफर भी घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में शारुन के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने अफसर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।