पंचशील ​नगर की सतगुरु बिल्डिंग में लगी भीषण आग

अजमेर। पंचशील नगर के सी ब्लाक स्थित सतगुरु बिल्डिंग में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। घटना के समय भीतर डेढ सौ से दौ सौ कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगते थे कर्मचारियों में भगदड मच गई। जान बचाने के लिए कर्मचारी भवन की छत पर जा पहुंचे।

सूचना पाकर कलेक्टर भारती दीक्षित, एसपी चूनाराम जाट तुरंत मौके पर पहुंचे। क्रिश्चियनगंज पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दमकल कर्मियों ने गडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तथा भवन की छत पर फंसे कर्मचारियों को सुरक्षित तरीके से नीचे उतारा। फिलहाल आल लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।