झारखंड के पाकुड़ में नाबालिग के साथ गैंगरेप, तीन आरोपी अरेस्ट

1

पाकुड़। झारखंड के पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी आउटपोस्ट क्षेत्र में एक नाबालिग लडकी के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसपी निधि द्विवेदी ने शनिवार को पत्रकार सम्मेलन कर बताया कि मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में एक नाबालिग युवती को कुछ युवकों ने जबरन ट्रक में उठा ले गया था और दो दिन दिनों तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब पीड़िता घर लौटी तो घटना की जानकारी परिजनों को दी।

एसपी द्विवेदी ने बताया कि घटना को लेकर पीड़िता के परिजनों ने गांव में पहले पंचायती की और उसके बाद थाने में शिकायत की। एसपी ने बताया कि शिकायत मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ़्तारी को लेकर एक टीम का गठन किया गया।

छापेमारी टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों ने दशरथ किस्कू, सकल टुडू एवं प्रधान मरांडी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि अन्य तीन की गिरफ़्तारी को लेकर संभावित ठिकानो पर छापेमारी की जा रही है।

एसपी द्विवेदी ने बताया कि जिस हाइवा से युवती को जबरन उठाकर ले गया था उस वाहन को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है और वह स्वस्थ है।

छापेमारी दल में मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक परमहंस प्रसाद, सहायक अवर निरीक्षक मंगल किस्कू, सुभजीत कुमार, अयोध्या राम, प्रदीप कुमार, सुनील रजक दलबल शामिल थे।

पाकुड़ जिले के नगर थाना क्षेत्र में खेत में मिला युवक शव

पाकुड़ जिले के नगर थाना क्षेत्र के तलवाडांगा गांव के निकट खेत में एक युवक का शव शनिवार पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव पाए जाने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद लोगों से पुछताछ की। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की अहले सुबह ग्रामीण खेत की ओर गये थे और तालाब के निकट खेत में युवक को शव पर नजर पड़ी।

शव की पहचान लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सरसार गांव निवासी 23 वर्षीय मनोहर मंडल के रूप में की गई है। इस मामले में एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया विषपान कर आत्महत्या का मामला सामने आया है। एसपी ने बताया कि मामले की जांच पुलिस अधिकारी कर रही है। एसपी ने बताया कि जिस स्थान पर शव पाया गया है वहां से कोल्ड ड्रींक की बोतल व अन्य सामग्री जांच के लिए जब्त किया गया है।