खुडाला फालना में धूमधाम से मनाया जाएगा भारतीय नववर्ष

पाली/फालना। भारतीय नववर्ष समारोह समिति खुडाला फालना के तत्वावधान में नवसंत्सर धूमधाम से मनाया जाएगा। भारतीय नव वर्ष मनाने को लेकर शनिवार को समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं सरकारी अमले को आमंत्रण पत्र बांटे।

सेवा समिति के कार्यकर्ता अमित मेहता ने बताया कि पूरे शहर में भगवा ध्वज लगाए जाएंगे। धार्मिक स्थल रोशनी से जगमग होंगे, मुख्य मार्ग पर रंगोली सजाई जाएगी। गह-जगह टोली बनाकर नववर्ष पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

नववर्ष की पूर्व संध्या पर 21 मार्च की शाम 7:30 बजे कवि सम्मेलन का आयोजन आदर्श विद्या मंदिर में होगा। इसमें कवि मुकेश मोलवा, मनोज गुर्जर, लोकेश महाकाली, मुन्ना बैटरी, कवियत्री आयुषी राखेचा प्रस्तुति देंगे।

आमंत्रण पत्र वितरण करने में समिति के उपाध्यक्ष अनंत नारायण सिंह एवं जिला सचिव चंदन सिंह राजपुरोहित, सूजाराम चौधरी, हरीश वैष्णव आदि लगे हुए हैं।