पाली : आखिरकार पुलिस 13 दिन बाद ढूंढकर ले आई दुल्हन

तखतगढ़(पाली)। जिले के सेणा गांव में 3 मई को एक युवती की शादी थी। सिरोही जिले के कैलाश नगर के पास मणादर गांव से बारात आई थी। सुबह 7 बजे फेर होने थे। इस दौरान दुल्हन भाग गई। घरवालों को पता चला तो होश उड़ गए। शुरुआत में उन्होंने अपने स्तर पर दुल्हन को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बारातियों को पता चला तो बवाल मच गया।

नाना चौकी में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी और पुलिस उसे ढूंढने में जुट गई। शादी वाले दिन घर से भागी दुल्हन को आखिरकार पुलिस 13 दिन बाद ढूंढकर ले आई। इधर, दूल्हा और बारात गांव में जमे रहे। बोले कि दुल्हन लेकर ही जाएंगे।

आखिरकार 16 मई को दुल्हन के साथ फेरे लेकर दूल्हा उसे अपने घर ले गया। इधर दूल्हा और बारात सेणा गांव में ही जम गए। बोले कि बिना दुल्हन लिए घर नहीं जाएंगे। दूल्हे ने सेहरा तक नहीं खोला। 13 दिन तक दुल्हन के पिता ने बारात के खाने-पीने का खर्च उठाया।

रिश्ते के भाई के साथ भाग गए थी दुल्हन

आखिरकार नाना थाना पुलि दुल्हन को लेकर पहुंची और 13 मई को उसके परिवार को सौंपा। दुल्हन अपने से छोटे नाबालिग लड़के के साथ भाग गई थी। भाटूंद निवासी नाबालिग दुल्हन के रिश्ते में भाई लगता था। 16 मई को सामाजिक रीति रिवाज के साथ दुल्हन के दूल्हे के साथ फेरे करवाए गए और दुल्हन लेकर बारात लौटी। तब जाकर दुल्हन के पिता ने भी राहत की सांस ली।