बीकानेर में पुलिस उप निरीक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

1

बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में बुधवार को जयपुर में पदस्थ एक पुलिस उप निरीक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उप पुलिस निरीक्षक श्रवण विश्नोई (40) ने करणी नगर स्थित पुलिस कॉलोनी में अपने क्वार्टर में फांसी लगा ली।

विश्नोई की कुछ महीने पहले ही पदोन्नति हुई थी। वह भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बीकानेर में तैनात थे। यहां से एक महीने पहले उनका स्थानांतरण जयपुर मुख्यालय में खुफिया विभाग में कर दिया गया था। उसके बाद से वह तनाव में थे।