चुनावी रण की तैयारी : भाजपा अजमेर संभाग स्तरीय सोशल मीडिया कार्यशाला

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी अजमेर संभाग की बुधवार को आयोजित कार्यशाला में मीडिया आईटी व सोशल मीडिया से जुड़े विषयों पर पार्टी के अजमेर संभाग के सभी मीडिया आईटी व सोशल मीडिया के संयोजक व सह सयोजक को आगामी एक माह तक किए जाने वाले कार्यों की जानकारी तथा प्रशिक्षण दिया गया।

शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने दिया बेहतर समन्वय के साथ जिले के सभी मुद्दों की जानकारी होनी चाहिए। विरोधाभासी प्रचार और नकारात्मक चीजों से दूर रहकर सेनापति की भूमिका में काम करना आवश्यक है। हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों का प्रवाह और प्रचार-प्रसार आमजन और गांव ढाणी तक पहुंचाना है।

पार्टी की विचारधारा से संबंधित विषय के संदर्भ में प्रदेश मीडिया संयोजक अरविंद यादव ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुका है। संगठन का कुनबा विशालकाय हो चुका है और आज भी पार्टी का कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।

भाजपा से उत्तर विधानसभा प्रत्याशी वासुदेव देवनानी ने कहा कि चुनाव में मीडिया ओर सोशल मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। प्रत्याशी की बात या विषय को एक ही समय में हजारों लोगों तक मीडिया पर सोशल मीडिया के जरिए पहुंचाया जा सकता है। हमे इसका सकारात्मक उपयोग करना चाहिए। केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं। अपने फॉलोवर्स को भारत में आ रहे सकारात्मक परिवर्तन के विषय में अधिकाधिक जानकारी दें। केन्द्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं।

दक्षिण विधानसभा से प्रत्याशी अनीता भदेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को सर्वोच्च बुलंदियों पर पहुंचाया है। आज भारत के प्रधानमंत्री ग्लोबल लीडर के रूप में पहचान बना चुके हैं। देश का मान-सम्मान समूचे विश्व में बढ़ रहा है। वह दिन दूर नहीं, जब हमारा देश विकसित देशों की कतार में शामिल होगा। मोदी सरकार की नीतियों से विकास की रफ्तार चार गुना होगी, भारत का भविष्य सुनहरा बनने वाला है।

मीडिया राष्ट्रीय टीम के सदस्य सतीश लखेरा ने कहा कि मीडिया टीम में काम करते हुए आम कार्यकर्ता रथ पर जा सकता है, परंतु एक गलत बाईट देने अथवा एक गलत समाचार देने के कारण आमपथ पर भी आ सकता है यहां गलती की गुंजाइश नहीं है।

मीडिया राष्ट्रीय टीम पैनलिस्ट कोशाल कांत मिश्रा ने कहा कि चुनाव के एक माह में अब लगातार भाजपा का मीडिया व सोशल मीडिया का वार रूम काम करेगा, जिसके जरिए विपक्ष को करारा जवाब दिया जाएगा। कांग्रेस के कुशाशन और केंद्र की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने का कार्य यह वार रूम करेगा।

पार्टी के प्रवक्ता और पैनलिस्ट फ्रंट लाइन वॉरियर की तरह काम करते हैं। सामान्य वक्ता से सवाल जवाब कम होते हैं और सवालों के जवाब देने के विकल्प भी होते हैं, जबकि प्रवक्ताओं और वक्ताओं को उसी समय तुरंत सवालों के जवाब देने होते हैं। फैक्ट चैक, ट्रोलिंग और कठिन सवालों के जवाब देना वाकई चुनौतिपूर्ण होता है, हमें अब एक माह प्रत्येक प्रश्न के जवाब के लिए पूर्णतः तैयार रहना होगा।

प्रदेश प्रवक्ता मदन प्रजापत ने कहा कि आज का युग मीडिया का युग है। सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया इतनी तेज आती हैं कि महज 30 मिनट में चीजें हजारों लाखों लोगों द्वारा देख व सुन ली जाती हैं। इसलिए आज सोशल मीडिया के सीमांकन की सख्त आवश्यकता है। इसके लिए सजगता और त्वरित निर्णय बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बीते नौ साल में मोदी सरकार ने इतने रचनात्मक और ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिसके आधार पर हम कह सकते हैं कि देश मजबूत हाथों में है।

प्रदेश मीडिया टीम के सदस्य श्याम झा ने कहा कि बेहतर समन्वय के साथ जिले के सभी मुद्दों की जानकारी होनी चाहिए। विरोधाभासी प्रचार और नकारात्मक चीजों से दूर रहकर सेनापति की भूमिका में काम करना आवश्यक है। हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों का प्रवाह और प्रचार-प्रसार आमजन और गांव ढाणी तक पहुंचाना है।

संचालन अजमेर मीडिया संभाग सहप्रभारी रचित कच्छावा ने और धन्यवाद प्रदेश आई विभाग के डॉ अरविंद गिरधर शर्मा ने ज्ञापित किया। कार्यशाला में संभाग मीडिया प्रभारी अनीश मोयल, संभाग प्रभारी अनिल आसनानी, लक्ष्मी यादव, प्रदीप यादव, अशोक जाट, दिनेश अग्रवाल, लोकेश गुप्ता, प्रतीक पारीक, अंजनी कुमार, अजय नौलखा, राकेश कसेरा, अजय नौलखा, देवेंद्र सिंह, अजीत सिंह, मीनाक्षी नाथ, गणेश सेनी समेत बडी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।