विधानसभा चुनाव : अजमेर जिले मतदान दल गंतव्य स्थल पहुंचे

अजमेर। विधानसभा आम चुनाव-2023 के अन्तर्गत शनिवार को मतदान के लिए शुक्रवार को सभी मतदान दल मतदान सामग्री लेकर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज माखुपुरा से रवाना होक देर रात तक अपने अपने गंतव्य स्थल पर पहुंच गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ भारती दीक्षित ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े समस्त दल निर्धारित स्थानों के लिए शुक्रवार को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय से रवाना किए गए।

उन्होंने बताया कि एकीकृत अजमेर में कुल 1239 मतदान लोकेशन पर 1937 मूल मतदान केन्द्र तथा 13 सहायक मतदान केन्द्र हो गए हैं। इस प्रकार जिले मेें कुल 1950 मतदान केन्द्र हैं। अभी 286 मतदान लोकेशन शहरी क्षेत्र में तथा 953 मतदान लोकेशन ग्रामीण क्षेत्र में स्थित हैं। विधानसभा क्षेत्र किशनगढ़ में 272, पुष्कर में 241, अजमेर उत्तर में 197, अजमेर दक्षिण में 184, नसीराबाद में 231, ब्यावर में 279, मसूदा में 279, केकडी में 267 मतदान केन्द्र हैं।

उन्होंने बताया कि एकीकृत अजमेर जिले में विधानसभा आम चुनाव के लिए शनिवार को कुल 19 लाख 76 हजार 714 मतदाता है। जिले के कुल 19 लाख 76 हजार 714 में से 10 लाख 5 हजार 37 पुरूष, 9 लाख 71 हजार 650 महिला एवं 27 ट्रांसजेण्डर मतदाता है। जिले का लिंगानुपात अनुमानित जनसंख्या में 951 तथा मतदाताओं में 967 है।

उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र किशनगढ़ के कुल 2 लाख 81 हजार 873 में से एक लाख 44 हजार 941 पुरूष, एक लाख 36 हजार 930 महिला एवं 2 ट्रांसजेण्डर मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र पुष्कर के कुल 2 लाख 51 हजार 211 में से एक लाख 28 हजार 646 पुरूष, एक लाख 22 हजार 564 महिला एवं एक ट्रांसजेण्डर मतदाता है।

विधानसभा क्षेत्र अजमेर उत्तर के कुल 2 लाख 9 हजार 560 में से एक लाख 5 हजार 223 पुरूष तथा एक लाख 4 हजार 322 महिला एवं 15 ट्रांसजेण्डर मतदाता है। विधानसभा क्षैत्र नसीराबाद के कुल 2 लाख 32 हजार 905 में से एक लाख 18 हजार 802 पुरूष, एक लाख 14 हजार एक सौ महिला तथा 3 ट्रांसजेण्डर है।

विधानसभा क्षेत्र अजमेर दक्षिण के कुल 2 लाख 10 हजार 59 में से एक लाख 5 हजार 16 पुरूष तथा एक लाख 5 हजार 42 महिला एवं एक ट्रांसजेण्डर मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र ब्यावर के कुल 2 लाख 57 हजार 723 में से एक लाख 31 हजार 45 पुरूष तथा एक लाख 26 हजार 675 महिला एवं 3 ट्रांसजेण्डर मतदाता है।

विधानसभा क्षेत्र मसूदा के कुल 2 लाख 71 हजार 843 में से एक लाख 38 हजार 614 पुरूष तथा एक लाख 33 हजार 228 महिला एवं एक ट्रांसजेण्डर मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र केकडी के कुल 2 लाख 61 हजार 540 में से एक लाख 32 हजार 750 पुरूष तथा एक लाख 28 हजार 789 महिला एवं एक ट्रांसजेण्डर मतदाता है।

उन्होंने बताया कि 18-19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 79 हजार 109 है। इसके अनुसार विधानसभा क्षेत्र किशनगढ़ में 11776, पुष्कर में 9727, अजमेर उत्तर में 6875, अजमेर दक्षिण में 7204, नसीराबाद में 10037, ब्यावर में 11864, मसूदा में 10815, केकडी म 10811 मतदाता 18 से 19 वर्ष के है।

उन्होंने बताया कि जिले में 64 महिला प्रबन्धित, 8 दिव्यांग प्रबन्धित तथा 8 युवा प्रबन्धित बूथ स्थापित किए गए है। इन बूथों के लिए तैनात मतदान दलों के कार्मिकों में विशेष उत्साह नजर आया। इनके द्वारा पहली बार मतदान प्रक्रिया में भाग लेकर गर्व का अनुभव किया गया।