राजस्थान चुनाव : भाजपा की दूसरी सूची जारी, वसुंधरा राजे को भी उतारा

नई दिल्ली/जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपने 83 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को उनकी पारंपरिक झालरापाटन सीट से उतारा गया है।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की कल रात यहां हुई बैठक में इन उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी गयी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह सहित समिति के सदस्यों ने इसमें भाग लिया था।

तिरासी उम्मीदवारों की इस सूची में वसुंधरा राजे सहित 10 महिलाएं शामिल हैं। पहली सूची नौ अक्तूबर को जारी की गई थी जिसमें 41 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। पहली सूची में पांच सांसदों को भी विधानसभा चुनावों में उतारा गया है जबकि दूसरी सूची में एक भी सांसद का नाम नहीं है।

भाजपा ने अपनी दूसरी सूची में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई मौजूदा विधायकों पर फिर भरोसा जताया है वहीं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आई पूर्व केन्द्रीय मंत्री नाथूराम मिर्धा की पोती ज्योति मिर्धा को नागौर एवं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए शिचवरण कुशवाह को धौलपुर से टिकट दिया गया है।

इसी तरह पिछले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले हेमि सिंह भड़ाना को थानागाजी और लक्ष्मण राम मेघवाल को मेड़ता से पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा हाल में भाजपा में आये कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़ पर पार्टी ने नाथद्वारा से टिकट देकर भरोसा जताया है।

भाजपा की पहली सूची में पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत के दामाद एवं विधायक नरपत सिंह राजवी का जयपुर के विद्याधर नगर क्षेत्र से टिकट काटने के बाद अब दूसरी सूची में श्री राजवी को चित्तौड़गढ़ से उम्मीदवार बनाया गया हैं। राजवी पहल भी वहां से चुनाव लड़ चुके है। इस सूची में कुछ नए नाम भी शामिल हैं।

भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची इस प्रकार है

रायसिंहनगर — बलवीर सिंह लूथरा
अनूपगढ़ – संतोष बावरी
संगरिया – गुरदीप सिंह शहपीणी,
पीलीबंगा – धर्मेंद्र मोची
नोहर – अभिषेक मटोरिया
बीकानेर पश्चिम – जेठानंद व्यास
बीकानेर पूर्व – सिद्धि कुमारी
लूणकरणसर – सुमित गोदारा
नोखा – बिहारी लाल बिश्नोई
तारानगर – राजेंद्र राठौड़
चूरू – हरलाल सहारण
रतनगढ़ – अभिनेश महर्षि
सूरजगढ़ – संतोष अहलावत
धोद – गोवर्धन वर्मा
नीमकाथाना – प्रेम सिंह बाजोर
श्रीमाधोपुर – झब्बर सिंह खर्रा
चोमू – रामलाल शर्मा
फुलेरा – निर्मल कुमावत
आमेर – सतीश पूनिया
मालवीय नगर – कालीचरण सराफ
सांगानेर – भजनलाल शर्मा
बगरू – कैलाश चंद्र वर्मा
चाकसू – राम अवतार बैरवा
मुंडावर – मनजीत धर्मपाल चौधरी
थानागाजी – हेम सिंह भडाना
अलवर शहर – संजय शर्मा
डीग कुम्हेर – डॉक्टर शैलेश सिंह
धौलपुर – शिवचरण कुशवाहा
खंडार – जितेंद्र गोठवाल
मालपुरा – कन्हैयालाल चौधरी
पुष्कर – सुरेश सिंह रावत
अजमेर उत्तर – वासुदेव देवनानी
अजमेर दक्षिण – अनीता भदेल
नसीराबाद – रामस्वरूप लांबा
ब्यावर – शंकर सिंह रावत
जायल – मंजू बाघमार
नागौर – डॉ. ज्योति मिर्धा
मेड़ता – लक्ष्मण राम मेघवाल
मकराना – सुमिता भींचर
परबतसर – मानसिंह किनसरिया
नावां – विजय सिंह चौधरी
जैतारण – अविनाश गहलोत
सोजत – शोभा चौहान
पाली – ज्ञानचंद पारख
बाली – पुष्पेंद्र सिंह राणावत
सुमेरपुर – जोराराम कुमावत
सूरसागर – देवेंद्र जोशी
पोकरण – महेंद्र प्रताप पुरी जी महाराज
सिवाना – हमीर सिंह भायल
चौहटन – आदुराम मेघवाल
आहोर – छगन सिंह राजपुरोहित
जालौर – जोगेश्वर गर्ग
सिरोही – ओटाराम देवासी
पिंडवाड़ा – समाराम गरासिया
रेवदर – जगसीराम कोली
गोगुंदा – प्रतापलाल गमेती
झाडोल – बाबूलाल खराड़ी
उदयपुर ग्रामीण – फूल सिंह मीणा
उदयपुर – ताराचंद जैन
सलूंबर – अमृतलाल मीणा
धरियावद – कन्हैयालाल मीणा
आसपुर – गोपीचंद मीणा
घाटोल – मानशंकर निनामा
गढी – कैलाश चंद्र मीणा
चित्तौड़गढ़ – नरपत सिंह राजवी
निंबाहेड़ा – श्रीचंद कृपलानी
बड़ी सादड़ी – गौतम सिंह डाक
प्रतापगढ़ – हेमंत मीणा
कुंभलगढ़ – सुरेंद्र सिंह राठौड़
राजसमंद – दीप्ति महेश्वरी
नाथद्वारा – कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़
आसींद -झब्बर सिंह सांखला
भीलवाड़ा – विट्ठल शंकर अवस्थी
जहाजपुर – गोपीचंद मीणा
मांडलगढ़ – गोपाल लाल शर्मा
बूंदी – अशोक डोगरा
सांगोद – हीरालाल नागर
कोटा दक्षिण – संदीप शर्मा
छबड़ा – प्रताप सिंह सिंघवी
डग – कालूराम मेघवाल
झालरापाटन – वसुंधरा राजे
खानपुर – नरेंद्र नगर
मनोहर थाना – गोविंद रानी पुरिया