कांग्रेस ने राजस्थान के लिए गठित की राजनीतिक मामले की समिति

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राजस्थान के लिए राजनीतिक मामलों की समिति का गठन किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के नेतृत्व में 35 सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति के सभी सदस्यों से तत्काल काम शुरू करने के लिए कहा गया है।

उन्होंने बताया समिति में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासर, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, जितेंद्र सिंह, सीपी जोशी, रामेश्वर डूडी, मोहन प्रकाश, रघु शर्मा, हरीश चौधरी, लालचंद कटारिया, महेंद्र जीत सिंह मालवीय सहित 35 प्रमुख नेता शामिल है।