अजमेर की अयोध्या नगरी में भूमि पूजन व धर्म ध्वजा की स्थापना शुक्रवार को

अजमेर। अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में अजमेर में होने वाले 100 अरब हस्तलिखित श्रीराम नाम महामंत्र परिक्रमा महोत्सव के स्थल का शुक्रवार सुबह 10 बजे भूमि पूजन होगा तथा धर्म ध्वजा की स्थापना की जाएगी।

आजाद पार्क को अयोध्या नगरी का रूप दिया गया है। यहां आनंद अरोडा की अध्यक्षता में भूमि पूजन व धर्म ध्वजा स्थापना कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्य तथा विभिन्न समाजों गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।

श्रीराम नाम परिक्रमा समारोह समिति अजयमेरू, श्रीराम नाम धन संग्रह बैंक, विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में मकर संक्रांति 14 जनवरी से 22 जनवरी तक परिक्रमा आयोजन होगा। परिक्रमा महोत्सव में आशीर्वाद स्वरूप आगमन के लिए संत महात्माओं तक कार्यकर्ताओं ने विधिवत रूप से निमंत्रण पत्र पहुंचाए हैं।

नौ दिवसीय महोत्सव रामभक्त प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक परिक्रमा कर सकेंगे साथ ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आनंद लेंगे। आयोजन में नगर निगम अजमेर, सामाजिक संस्थाओं व भामाशाहों का सहयोग रहेगा।

महोत्सव में पधारने के लिए परम श्रद्धेय जगत गुरु श्रीजी महाराज पीठाधीश्वर निम्बार्कपीठ, भीलवाडा से पधारे महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन, नृसिंह मन्दिर होलीदड़ा के महंत श्याम सुन्दर शरण देवाचार्य, श्री शान्तानन्द उदासीन आश्रम पुष्कर के महंत हनुमानराम, नाथजी की बगीची के महंत गोवर्धनदास महाराज, चित्रकूट धाम पुष्कर के संत पाठक महाराज, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम के महंत स्वरूपादास, नौसर माता मंदिर महंत रामा कृष्ण महाराज, लाड़ली घर से राष्ट्रीय संत कृष्णानंद, रामगंज स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत शशिगिरी महाराज से शशि प्रकाश इंदौरिया, लेखराज सिंह राठौड, कवंलप्रकाश किशनानी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, पण्डित बालकृष्ण पुरोहित, उमेश गर्ग, प्रकाश मूलचंदाणी, लक्षमणदास दौलताणी ने सम्पर्क किया है।