कांग्रेस एक परिवार है और जिसे भी टिकिट मिलेगा सभी उसके लिए काम करेंगे : सीमा जोशी

अजमेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की समन्वयक सीमा जोशी ने कहा है कि कांग्रेस एक परिवार है और जिसे भी टिकिट मिलेगा सभी उसके लिए काम करेंगे और कांग्रेस को विजयी बनाएंगे।

राजस्थान में पुष्कर एवं अजमेर के दौरे पर आज पुष्कर पहुंची सीमा जोशी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा टिकिट के दावेदारों से वन-टू-वन बात कर सम्भावनाओं को टटोला। बाद में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अभी किसी एक का टिकिट फाइनल हुआ हो, ये मेरी जानकारी में नहीं है। सोशल मीडिया में जो नाम आ रहे हैं। वे सम्भावित हो सकते है।

जोशी के समक्ष पुष्कर के पूर्व विधायक डा. श्रीगोपाल बाहेती, पूर्व शिक्षा मंत्री नसीम अख्तर इंसान तथा एडवोकेट विवेक पाराशर ने पुरजोर तरीके से अपनी दावेदारी पेश की। इससे पहले जोशी ने जगतपिता ब्रह्माजी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया तथा पुष्कर सरोवर पहुंच कर पवित्र सरोवर की पूजा अर्चना कर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के लिए प्रार्थना भी की।

इस मौके अजमेर देहात कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़, पुष्कर युवा कांग्रेस अध्यक्ष मधुसूदन पाराशर, अरूण पाराशर भी मौजूद रहे। सीमा जोशी अजमेर में दावेदारों तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर फीडबैक लेंगी। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस हाईकमान स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद ही अधिकृत उम्मीदवार का नाम घोषित होगा।