भाजपा की स्थापना वर्ष से अनभिज्ञ खुद भाजपा सिरोही नगर मंडल अध्यक्ष!

भाजपा सिरोही नगर मंडल अध्यक्ष के द्वारा कार्यकर्ताओं को 42 वे स्थापना दिवस को लेकर भेजा गया बैनरP

सिरोही। जब ऐसे व्यक्ति को संगठनों की कमान सौंप दी जाए जो खुद उस संगठन के इतिहास से अनभिज्ञ हों तो फिर ऐसे राजनीतिक संगठन की भद्द पिटना स्वाभाविक है।

सिरोही नगर में भाजपा की बदहाली की एक वजह ये भी है। इसकी गवाही भाजपा स्थापना दिवस पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश खण्डेलवाल के द्वारा भाजपा के समूहों में भेजे गए मैसेज में दिख जा रहा है। इस सन्देश में 43वें स्थापना दिवस को 42वां लिखना भी संगठन के समूहों और शहर में चुटकी का मुद्दा बना हुआ है।

शुभकामना संदेश में ये भेजा

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सभी भाजपाइयों को भाजपा स्थापना दिवस पर शुभकामना सन्देश का बैनर भेजा। इसमें उन्होंने अपनी फोटो के साथ सभी को भाजपा के 42वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। भाजपा की स्थापना 1989 में हुई ऐसे में इस वर्ष भाजपा का 43वां स्थापना दिवस है। अब मंडल अध्यक्ष का ये हाल है ये भाजपा मंडल अध्यक्ष के बैनर से पता चल जाता है।

सिरोही में सोशल मीडिया पर वायरल भाजपा सिरोही नगर मंडल के द्वारा भेजा गया सन्देश जिसमें 43 वा स्थापना दिवस मनाने का सन्देश है।

पीएम मोदी के भाषण सुनने के सन्देश में यह भेजा

भाजपा स्थापना दिवस पर ही लोकेश खण्डेलवाल ने सिरोही भाजपा के सभी समूहों और कार्यकर्ताओं को एक सन्देश भेजा। इसमें उन्होंने लिखा कि भाजपा स्थापना दिवस पर भाजपा नगर मंडल सिरोही के सारणेश्वर शक्ति केंद्र (बूथ संख्या 251 से 258) तक द्वारा पार्टी के 43वें स्थापना दिवस पर इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 9.30 बजे लाइव संबोधन होगा जिसे सुना जाएगा।

इसका स्थान मणिबेन के यहां बताया। इसमें उन्होंने नगर के समस्त वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि एवं मोर्चा प्रकोष्ठ सहित वार्ड बूथ स्तर तक के समस्त कार्यकर्ता को आमंत्रित किया। लेकिन हुआ क्या? 30 हजार लोगों में व्हाट्सएप पर संगठन चलाने वाले मंडल अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर 30 लोग इकट्ठे नहीं कर पाए। इनका ये सन्देश इस बात को भी पुष्ट कर रहा है कि शहर के तीन की बजाय एक ही शक्ति केंद्र पर स्थापना दिवस का आयोजन करने का सन्देश सभी कार्यकर्ताओं को प्रसारित किया गया।