तखतगढ़ में शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष का 25 मई को होगा स्वागत

तखतगढ़ (पाली)। शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) डूगर राम गेदर 25 मई को तखतगढ़ क्षेत्र के दौरे पर रहेगे। वे 25 मई को पाली से रवाना होकर 9 बजे साण्डेराव आएंगे। जहां उनका स्वागत कार्यक्रम होगा। बाद में वे साढ़े नौ बजे तखतगढ़ पहुंचेगे। जहां भव्य स्वागत किया जाएगा। तत्पश्चात वे जालोर जिले में प्रवेश कर साढंआ दस बजे मादडी जाएंगे।

मारू कुम्हार समाज 48 पारा द्वारा आयोजित मेला महोत्सव में शिरकत करेंगे। आहोर तहसील के बावड़ी में 1:30 बजे स्व. गोपाराम मेवाड़ा की श्रद्धांजलि देंगे। गौरतलब है कि सूरतगढ़ क्षेत्र के निवासी डूंगरराम गेदर लंबा समय बसपा में रहे।

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे गेदर ने वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान बसपा छोड़ कर कांग्रेस का दामन थामा था। गेदर को मुख्यमंत्री अशोक गहलाेत खेमे का माना जा रहा है।

गेदर 1993, 1998, 2013 और 2018 में सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से और वर्ष 2000 में लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र से उप चुनाव बसपा की टिकट पर लड़े। वर्ष 2015 में बसपा की टिकट पर जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुए।