चेटीचंड महोत्सव : 16 दिन में 40 संस्थाएं करेंगी 50 से अधिक कार्यक्रम

चेटीचंड के दिन ही सिंधी भाषा मान्यता दिवस
अजमेर। पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में 10वां 16 दिवसीय चेटीचंड पखवाड़ा महोत्सव 31 मार्च से 15 अप्रैल तक मनाया जाएगा। इसमें 40 सामाजिक संस्थाएं, पंचायतें तथा स्कूल 50 विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगी।

महोत्सव का आरंभ धर्म ध्वजा पूजन से होगा। सिंधी व्यंजन, नृत्य, गायन, लाडा, क्रिकेट प्रतियोगिताएं, रक्तदान शिविर, सिन्धु रत्न सम्मान, सिन्धियत जी सुहिणी शाम, विचित्र वेशभूषा, चेटीचण्ड व नवसंवत्सर संगोष्ठी, बुजुर्गों, युवाओं, मातृ शक्ति का सम्मान, कौन बनेगा रोकड़ापति व टेलेन्ट हर्ट, सिन्धी लेडीज क्लब का जलसा, मुण्डन हवन जनेउ, पंचाग टिप्पणो विमोचन, मुंबई व दिल्ली के कलाकारों की प्रस्तुतियां, प्रभात फेरी, मेडिकल कैम्प, चेेटीचण्ड मिलन समारोह, सिन्धु संस्कारों से ओतप्रोत अनेकं धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम शहर की विभिन्न कॉलोनियों व मुख्य स्थानों पर होंगे।

दीगर बात यह है कि इस साल 10 अप्रैल को चेटीचंड है। सिन्धी भाषा को 10 अप्रैल 1967 को ही मान्यता मिली थी, उस दिन भी चेटीचंड था। इतने वर्षों के बाद चेटीचंड व सिन्धी मान्यता दिवस एक ही दिन आ रहा है।

शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में समिति अध्यक्ष कवंल प्रकाश किशनानी ने बताया कि बंटवारे के समय सिन्ध के पाकिस्तान में चले जाने की वजह से सनातन धर्म को बचाने के लिए सनातनी अपनी मातृ भूमि छोड़कर हिन्दुस्तान व विदेशों के विभिन्न क्षेत्रों स्थापित हो गए। 500 से भी ज्यादा वर्षों के बाद इस साल श्रीराम अयोध्या के विशाल मंदिर में बिराजे हैं। इसलिए तय किया गया है समस्त कार्यक्रमों में आराध्य श्री झूलेलाल के साथ श्रीराम की प्रतिमा लगाकर हनुमान चालीसा के पाठ किए जाएंगे। पखवाडे में होने वाले कार्यक्रमों में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आमजन व युवाओं को शत प्रतिशत मतदान की अपील भी की जाएगी।

कॉलोनियों में किया जाएगा पांच प्रतिभाओं का सम्मान

महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि पखवाड़ा कार्यक्रम में पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति की ओर से शहर की प्रत्येक कॉलानी में 5 प्रतिभा सम्मान प्रदान किए जाएंगे। दादा झमटमल टिलवाणी सम्मान 60 वर्ष से अधिक़ सामाजिक सेवा कार्यों से जुड़े पुरूष, दादी सुशीला मोटवाणी सम्मान सामाजिक कार्यों से जुड़ी महिला, दादा गोवर्धन महबूबाणी भारती सम्मान सामाजिक कार्यों से जुड़े युवा, भाउ हरिसुन्दर सम्मान सिंधी भाषा गीत-संगीत में उत्कृष्ट बालक, दीदी सुन्दरी केवलरामाणी सम्मान सिंधी भाषा गीत-संगीत में उत्कृष्ट बालिका को दिया जाएगा।

31 मार्च शाम 5 बजे संत महात्माओं के आशीर्वाद से जतोई दरबार नगीना बाग मे स्वामी दांदूराम साहिब दरबार ट्रस्ट की ओर से 21 फीट की झूलेलाल मूर्ति पर धर्मध्वजा फहराई जाएगी तथा महाआरती होगी। संयोजक राजेश खटवाणी, राहुल ठारवाणी रहेंगे।

1 अप्रैल शाम 4 बजे, चेटीचंड ऐं सिंधी भाषा मान्यता दिवस का आयोजन सिंध इतिहास व साहित्य शोध संस्थान व श्री अमरापुर सेवा घर की ओर से होगा। संयोजक शंकर बदलानी रहेंगे।

2 अप्रैल शाम 6.30 बजे, झूलेलाल जी महर, राष्ट्रीय जन सेवा समिति द्वारा प्रचण्ड बालाजी मंदिर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी अजयनगर में होगा। संयोजक मनोज झामनाणी व नानक गजवाणी रहेंगे।

3 अप्रैल शाम 6 बजे, चेटीचंड उत्सव, महाराजा दाहरसेन हरिभाउ उपाध्याय, नगर विस्तार, भारतीय सिंधु सभा, अजयमेरू द्वारा। संयोजक कैलाश लखवाणी रहेंगे।

4 अप्रैल शाम 6 बजे झूलण जी मौज, बहिराणा साहब, झूलेलाल सेवा समिति, अजमेर द्वारां स्थान: झूलेलाल मंदिर, जेपी नगर, मदार, अजमेर। संयोजक दीदी पुष्पा साधवाणी रहेंगी।

5 अप्रैल शाम 6 बजे हिक शाम झूलण जे नाले, सेक्टर 2 शिव मंदिर धोलाभाटा कॉलोनी में पूज्य सिंधी पंचायत धोलाभाटा की ओर से होगा इसके संयोजक आसनदास पारवाणी, पवन साजनाणी, सुरेश मोटवाणी रहेंगे। इसी दिन शाम 6 बजे हां मां सिंधी आहियां कार्यक्रम सिंधु ज्योति सेवा समिति की ओर से ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम हिल टॉप अजय नगर में आयोजित किया जाएगा। संयोजक मंघाराम भिरयाणी रहेंगे।

6 अप्रैल  को सुबह 11.30 बजे सिन्धुरत्न सम्मान समारोह स्वामी कॉम्पलेक्स में सिन्धी समाज महासमिति की ओर से होगा। संयोजक: गिरधर तेजवानी रहेंगे। शाम 4 बजे भारतीय सिंधु सभा अजयनगर की अओर से लाडी बाई मातृशक्ति जुलूस पार्वती उद्यान अजय नगर से सांई बाबा मन्दिर तक निकलेगा। संयोजक सुनीता लखवाणी रहेंगी। शाम 6 बजे सिन्धु समिति रामगंज की ओर से पूज्य बहिराणा साहिब ए भण्डारो अनिता आईसक्रीम पार्लर चौधरी होटल के सामने रखा गया है। संयोजक रमेश दरयाणी, गोविन्द रिजवाणी रहेंगे। इसी दिन शाम 6 बजे सिंधी सोशल वेलफेयर सोसाइटी नाका मदार की ओर से पूज्य बहिराणा साहिब ऐं भंडारो नाका मदार में होगा। संयोजक कमल शाहाणी, राजू दादलाणी रहेंगे।

7 अप्रैल  को शाम 6 बजे सिन्धी समाज महासमिति की ओर से टेलेन्ट शो-नृत्य-लाडा गीत, ताम प्रतियोगिता-सिंधी फूड फेस्टिवल स्वामी कॉम्पलैक्स कचहरी रोडमें होगा। संयोजक हेमा साधवाणी, प्रेम केवलरमाणी, प्रियंका किशनानी, गौरांग स्वामी रहेंगे। सुबह 9 बजे सिंधु भवन पंचशील पर ध्वजारोहण होगा। संयोजक मनोज मेंघणी, अजीत मुलाणी रहेंगे। सुबह 10 बजे मेडिकल चेकअप कैंप सिंधु भवन पंचशील में होगा। इसके संयोजक शोभराज विधाणी, विजय अलमचंदानी रहेंगे। पचशील में ही शाम 6 बजे क्रिकेट चेटाभेटी, सुबह 10 बजे स्ट्राइक द ट्रर्फ कार्यक्रम होगा। इसके संयोजक मुकेश आहूजा, कमल मोतियानी रहेंगे।

8 अप्रैल  को सुबह 10 बजे केर ठहंदो रोकड़ापति सिन्धीयत जी शान संत कंवरराम स्कूल आशागंज में सिंधी शिक्षा समिति औरं कलवाणी परिवार की ओर से होगा। इसके संयोजक नरेन्द्र कलवाणी रहेंगे। शाम 6 बजे से संस्था दुःख भंजन हालाणी दरबार व द स्मार्ट अजमेरियन की ओर से बहिराणा साहिब श्रीनगर रोड पर रखा गया है। इसके संयोजक सोना धनवाणी, लाल बच्चाणी रहेंगे। शाम 6 बजे सुहिणी शाम झूलण जे नाले कार्यक्रम अजय नगर सिंधी समाज की ओर से होगा। इसके संयोजक केटी वाधवाणी, शंकर सबनाणी रहेंगे। शाम 6 बजे हिक शाम सिन्धियत जे नाले सांस्कृतिक जलसो सामुदायिक भवन, सी-ब्लॉक चंदवरदायी नगर में सिन्धु विकास समिति चन्दवरदायी नगर की ओर से होगा। इसके संयोजक चन्द्र नावाणी, प्रकाश मूलचन्दाणी, रमेश एच लालवाणी रहेंगे। शाम 7 बजे सिन्धी पूज्य बहिराणा साहिब अम्बे विहार, फॉयसागर रोड पर जय झूलेलाल सेवा समिति व अम्बे विहार संस्था की ओर से होगा। इसके संयोजक भगवानदास कलवाणी, वासदेव टिलवाणी, हरेश शिवनाणी, सुन्दरदास बसराणी रहेंगे।
शाम 8 बजे लाडा चटाभेटी सिन्धु भवन पंचशील में पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील आयोजित करेगी। इसके संयोजक अंजली हरवाणी, कांता मोतियाणी, कमला विधाणी, माला टेवाणी रहेंगे।

9 अप्रैल को सुबह 10 बजे फेन्सी ड्रेस, निबंध चटाभेटी ऐं सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यालय परिसर हरिसुन्दर, संतकंवरराम, स्वामी सर्वानन्द विद्यालय, आदर्श विद्यालय और राउमावि खारी खुई में होंगे। इसके संयोजक महेश टेकचन्दाणी रहेंगे। शाम 6 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, फेन्सी ड्रेस, पूज्य बहिराणा साहिब पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क वैशाली नगर में वैशाली सिन्धी सेवा समिति की ओर से होगा। संयोजक जयप्रकाश मंघाणी रहेंगे। शाम 6 बजे बहिराना, सांस्कृतिक संध्या मेलो ऐं भंडारो पूज्य सिंधी पंचायत पंचशील में होगा। इसके संयोजक राधा किशन आहूजा, मोहन चेलाणी रहेंगे। शाम 6 बजे पूज्य बहिराणा, छेज ऐं सांस्कृतिक कार्यक्रम नवयुवक सेवा मण्डल आशागंज में पूज्य उद्रोलाल झूलेलाल मंदिर आशागंज की ओर से होगा। संयोजक वीरूमल ज्ञानचन्दाणी, अजीत पमनाणी रहेंगे। डीआरएम ऑफिस कर्मचारी संस्था की ओर से शाम 6 बजे झूलण जी मौज, बहिराणा शिव मंदिर जीएलओ ग्राउण्ड के सामने होगा। संयोजक कमल मोतियाणी, अशोक तोलाणी रहेंगे। सुबह 9 बजे जेएलएन चिकित्सालय में रक्तदान शिविर सिंधी युवा संगठन की ओर से होगा। संयोजक कमल लालवाणी रहेंगे।

10 अप्रैल चेटीचंड दिवस पर पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील नगर की ओर से सुबह 5 बजे प्रभात फेरी, झांकियूं ऐं प्रसाद राजीव सर्किल पंचशील से सिन्धु भवन तक निकाली जाएगी। संयोजक मुकेश आहूजा, मनोज मेंघाणी रहेंगे।

हासी बाई धर्मशाला से सिन्धुवाड़ी उदेरोलाल, झूलेलाल मंदिर आशागंज नवयुवक सेवा मण्डल, संयोजक लेखराज ठाकुर, दिनेश गुरबक्षाणी रहेंगे। इसी तरह सुबह 10 बजे हवन, मुण्डन, जणियां ऐं टिप्पणे जो विमोचन प्रेम प्रकाश आश्रम आदर्शनगर में आदर्श सिन्धी पंचायत संस्था की ओर से होगा। संयोजक वंदना अबीचंदाणी, निर्मला ईसराणी, वंदना साधनाणी रहेंगे।

भाटिया प्रॉपर्टी, चन्दवरदायी नगर, संस्था सिन्धु विकास समिति चन्दवरदायी में सुबह 11 बजे बहिराणा साहिब प्रथम शॉपिंग सेन्टर शास्त्री नगर, पूज्य सिन्धी पंचायत, शास्त्री नगर की ओर से। संयोजक प्रकाश दादलाणी रहेंगे। चेटीचण्ड जुलूस का पूरेे मार्गों में समिति की ओर से स्वागत किया जाएगा।

11 अप्रैल  शाम 6 बजे से नवसंवत्सर ऐं चेटीचंड ते संगोष्ठी कार्यक्रम ऑनलाइन प्लेटफार्म पर पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति की ओर से होगा। इसके संयोजक गिरधर तेजवाणी रहेंगे। शाम 6 बजे से चेटीचंड मिलन ए पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सिंधु भवन पंचशील, पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील नगर की ओर से आयोजित किया जाएगा। संयोजक मीना खेमानी, कंचन हरवाणी रहेंगे।

12 अप्रैल सुबह 6 बजे पूज्य बहिराणा साहिब ऐं दीपदान महाआरती वरूण सागर (फॉयसागर झील) पर ताराचंद हुंदलदास खानचन्दानी सेवा संस्था(श्री अमरापुर सेवा घर) पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति एवं फॉयसागर रोड, कॉलोनियां की ओर से होगा। संयोजक शंकर बदलानी, नरेन्द्र बसराणी, ओम प्रकाश हीरानंदानी रहेंगे।

13 अप्रैल शाम 5.30 बजे से सिंधी लेडीज क्लब की ओर से जो सालानो जलसो ‘भक्ति ऐं शक्ति’ जवाहर रंगमंच पर होगा। संयोजक दिशा किशनानी रहेंगी।

14 अप्रैल शाम 6 बजे पूज्य बहिराणा साहिब, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बुजुर्गन जो सम्मान, पंचांग विमोचन आदर्श सिंधी पंचायत आदर्श नगर की ओर से होगा। संयोजक- दीपक गागनाणी, विक्रम वाधवाणी, भावना आसनाणी रहेंगे।

15 अप्रैल को शाम 6 बजे झूलेलाल छठी उत्सव झूलेलाल मन्दिर प्रेम प्रकाश आश्रम मार्ग में वैशालीनगर झूलेलाल सेवा मण्डली की ओर से मनाया जाएगा। संयोजक खुशीराम ईसराणी रहेंगे। इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर चांद बावड़ी में नवयुवक मण्डल आयोजन करेगा। संयोजक राम बलवाणी रहेगें।

ये सामाजिक संस्थाएं पखवाडे़ में रहेंगी सहभागी

सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं पखवाड़े में भूमिका अदा करेंगी। स्वामी दादूराम साहिब दरबार ट्रस्ट, सिन्धी समाज महासमिति, भारतीय सिन्धु सभा अजयमेरू, सिन्धु समिति, अजमेर सिंधी सेंट्रल महासमिति, अजयनगर सिन्धी समाज, वैशाली सिन्धी सेवा समिति, पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील, आदर्श सिन्धी पंचायत, सिन्धी लेडिज क्लब, सिन्धु विकास समिति, चंदवरदायी, सिन्धु सोशल वेलफेयर सोसायटी नाका मदार, इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर, श्री अमरापुर सेवा घर कोटड़ा, सिन्धु ज्योति सेवा समिति, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, झूलेलाल सेवा समिति जेपी नगर, चन्द्र रूपाणी एण्ड पार्टी, नवयुवक सेवा मण्डल-आशा गंज, पूज्य सिन्धी पंचायत धोला भाटा, संत कंवरराम मंडल, सिंधी युवा संगठन, श्री आलकेश्वर महोदव मंदिर अम्बे विहार, पूज्य पारब्रहम सेवा ट्रस्ट, सिन्धी समाज रामगंज, सिन्धु शोधपीठ मदस विश्वविद्यालय, क्षेत्रिय सिन्धी समिति फायसागर रोड, सिन्धी इतिहास व साहित्य शोध संस्थान, जय झूलेलाल सेवा समिति बीके कौल, झूलेलाल मंदिर प्रेमप्रकाश आश्रम मार्ग, पूज्य सिन्धी पंचायत शास्त्री नगर, सिन्धी बोली विकास समिति, झूलेलाल सेवा मण्डली वैशाली नगर, द स्मार्ट अजमेरियन व हरी सुन्दर, संत कंवरराम, स्वामी सर्वानन्द, आदर्श विद्यालय व खाईकुई स्कूल में कार्यक्रम आयोजित होंगे।

कार्यक्रम आयोजित करने के लिए गठित की गई कमेटी

मार्गदर्शक मण्डल :– महन्त स्वरूपदास, महन्त हनुमानराम, स्वामी ईसरदास, स्वामी आत्मदास, स्वामी अर्जुनदास, स्वामी रामप्रकाश शास्त्री, भाई फतनदास, दादा नारायणदास, महेश तेजवाणी।

संरक्षकः– नरेन शाहणी भगत, भगवान कलवाणी, गिरधर तेजवाणी, हरीश वर्याणी, हरी चन्दनाणी, हरीश झामनाणी, ईश्वर ठाराणी, वासुदेव मंघाणी, गुरबक्ष मीराणी, नारायणदास थदाणी।

उपाध्यक्षः– राधाकिशन आहूजा, जीडी वृंदाणी, जगदीश अबीचंदाणी, शंकर बदलानी, रमेश टिलवाणी, तुलसी सोनी, पुष्पा साधवाणी, जोधा टेकचंदाणी, मोहन तुल्सियाणी, प्रकाश मूलचन्दाणी,

मंत्रीः– हरीश केवलरामाणी, अनिल आसनाणी, हरकिशन टेकचन्दाणी, महेश टेकचंदाणी, मनीष गुवालाणी, दिशा किशनानी, रमेश मेंघाणी, रमेश एच लालवाणी, अजीत पमनाणी, ओम हीरानंदाणी।

प्रचार मंत्रीः– प्रकाश जेठरा, महेश मूलचंदाणी, चन्दर नावाणी, महेश इसराणी। वित्त समितिः- जयकिशन लख्याणी, मोती जेठाणी, दीपक साधवाणी, नारी वाघाणी, प्रकाश छबलाणी, केटी वाधवाणी, कमल लालवाणी, दिनेश मुरजाणी।

स्वागत समिति:– हरिराम कोडवाणी, जगदीश भाटिया, मोहन चेलाणी, मोहन लालवाणी, बलराम हरलाणी, सुनील मोतियाणी, महेन्द्र (राजू) मनकाणी, किशनचंद हरवाणी, राजकुमार तुल्सियाणी, गोविन्द मनवाणी, मनोहर पारवाणी, प्रेम केवलरामाणी, भवानी थदाणी, मनोहर मोटवाणी, राजा जेठाणी, तरूण टिक्याणी, राजेश रामाणी, नारायणदास रामचंदाणी, किशन बालाणी, रमेश चेलाणी, मनोहर पारवाणी, कमल शाहणी, घनश्याम भगत, प्रेम केवलरामाणी, भवानी थदाणी, मनोहर मोटवाणी, राजा जेठाणी, तरूण टिक्याणी, राजेश, नारायणदास रामचंदाणी, मोहन सोनी, चन्द्र नावाणी, देवीदास साजनाणी, दिनेश बालाणी, सोनू निरंकारी, गरीश बालाणी, डॉ. भरत छबलाणी।

महिला समिति : डॉ. लक्ष्मी ठाकुर, कमला गोकलाणी, हेमलता खत्री, रश्मिी हिंगोराणी, निशा जेसवाणी, महेश्वरी गोस्वामी, सरस्वती मूरजाणी, रूकमणी वतवाणी, कौशल्या कुंदनाणी, श्वेता शर्मा, निशा भाटिया, कमला विधाणी, कंचन हरवाणी, माला टेवाणी, अनिता आलवाणी, हेमा बसनाणी, वर्षा मूलाणी, डॉ.नीलम छाबडिया, कुसुम अच्छरिया, निर्मला दीदी, अंजली हरवाणी, पुष्पा ठाकुरी, कंचन खटवानी, रितू मोती रमानी, सुशमा अभिचंदानी, भारती बेलानी, पूनम जैनानी, चन्द्र थदानी, माया केसवानी, शकुन्तला अच्छरिया।

युवा समितिः- कुमार लालवाणी, मुकेश आहूजा, ईश्वर टहिल्याणी, मनोज झामनाणी, तीरथ विजारिया, नितेश भाटिया, सुनील लालवाणी, मोहन मूलचंदाणी, गौरव मीरवाणी, सतीश कलवाणी, हरीश आसनाणी, तरूण लालवाणी, दीपक निहालाणी, हितेश मंगलाणी, नीतेश खेमचन्दाणी, गिरीश लालवाणी, सोना धनवाणी, मोहन मूलचंदाणी।

सहकार समिति : नारायण सोनी, किशोर कन्हैया लाल, मधुष चौधरी, दिलीप भूराणी, खेमचन्द नारवाणी, वासुदेव कुंदनाणी, गोविन्द जैनाणी, डॉ. राजेश टेकचंदाणी, महेश चोटवाणी, अशोक चिबराणी, दिलीप थदाणी, दिलीप बूलचंदाणी, दौलत लौंगाणी, चन्द्र बालाणी, वासदेव लालवाणी, अनिल चांडवाणी, किशन नेभवाणी, दिलीप मंघनाणी (शक्कू), जयप्रकाश मंघाणी, दीपक चन्दनाणी, भरत गोकलाणी, किशोर टेकवाणी, पुरूषोतम तेजवाणी, नारायण रावाणी, नरेश सोनी, अजीत मूलाणी, महेन्द्र भोजवाणी, लक्ष्मणदास दोलताणी़, महेश सुजनाणी, महेश साधवाणी, हेमन्त आसनाणी, सुरेश मोटवाणी, घनश्याम टेहलीयाणी, राजेन्द्र प्रसाद जयसिंगाणी, गुलशन मंघाणी।

वासुदेव देवनानी ने चेटीचंड महोत्सव में कडे प्रबंध करने के दिए निर्देश