“सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम किया

स्वच्छता पखवाड़े के तहत आबूरोड में सफाई करते आबूरोड भाजपा के पदाधिकारी।
स्वच्छता पखवाड़े के तहत आबूरोड में सफाई करते आबूरोड भाजपा के पदाधिकारी।

सबगुरु न्यूज़-आबूरोड (परीक्षित मिश्रा)। भाजपा नगरमंडल आबूरोड़ द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सोमवार को  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में  नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश मे “स्वच्छता ही सेवा”का कार्यक्रम  मण्ड़ल अध्यक्ष भूपेन्द्र सम्बरिया के नेतृत्व में आयोजित किया।
इसी क्रम में रेलवे स्टेशन से  गुरुद्वारा जगदीश चौराहे तक भाजपा कार्यकर्ताओं, पार्षद एवम पदाधिकारीयो ने झाड़ू लगाकर सफाई की ओर लोगो से सफाई रखने की अपील की। कार्यक्रम संयोजक मनीष परसाई ने बताया कि स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित करने हेतु ओर उसके लिये प्रयासों में तेजी लाने के लिए  भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री  ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन का आरंभ किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जो स्वच्छ भारत का सपना देखा था, हम पूरे देश में इस ओर व्यापक आंदोलन करके ही उनके सपनों को साकार करके गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते है।

नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण ने कहा कि पूरे देश में स्वच्छता मिशन  सर्वाधिक महत्वपूर्ण अभियान बताया है। नगरपालिका अध्यक्ष ने आगे कहा कि स्वच्छता का काम और जिम्मेदारी सिर्फ जनप्रतिनिधि और कर्मचारियों की ही नही अपितु सामूहिक है। इसमें जनता का साथ आवश्यक है, तभी हम हमारे प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत के सपने को पूर्ण कर पाएंगे।

मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सम्बरिया ने कहा कि स्वच्छ भारत एक ‘जन-आंदोलन’ का रूप ले चुका है क्योंकि इसे जनता का अपार समर्थन मिला है। बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी आगे आकर साफ-सुथरा भारत बनाने का प्रण किया है। स्वच्छ भारत अभियान के आरंभ के बाद गलियों की सफाई के लिए झाड़ू उठाना, कूड़े-करकट की सफाई, स्वच्छता पर ध्यान केन्द्रित करना और अपने चारों ओर स्वास्थ्यवर्धक वातावरण बनाना अब जनता की प्रकृति बन गई है। जनता ‘स्वच्छता ईश्वरत्व के निकट है’ के संदेश को फैलाने में मदद दे रही है और इस काम में शामिल हो रही है।
इस कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण जिला उपाध्यक्ष बाबू भाई पटेल, मण्ड़ल अध्यक्ष भूपेन्द्र सम्बरिया, कार्यक्रम सयोजक मनीष परसाई, महामंत्री दिनेश सेन, गणेश आचार्य, अजय वाला, उपाध्यक्ष पार्षद राधेश्याम शाक्य, जिलामंत्री सतीश सेठी,  नगरपालिका उपाध्यक्ष रवि शर्मा, पार्षद अर्जुन सिंह, अमरसिंह, रितेश सिंह, दीपक कुमार, इमामुद्दीन मोयल, दिलीप सोनी, संजय कुमार, चन्द्रलेखा अग्रवाल, बबिता मखीजा, महिलामोर्चा अध्यक्ष अनुराधा जैन, युवामोर्चा अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल, एसटी मोर्चा अध्यक्ष नीलेश राणा, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजा बंजारा, मुकेश मोदी, भेरूलाल गोयल, सुरेश ध्वलेशा, मुकेश ध्वलेशा, मदनसिंह कोली, हरेन्द्र सिंह, सूर्यप्रताप सिंह, देवेन्द्र निगम, संगीता शर्मा, शिल्पा गोयल, किशोर परिहार, हेमन्त मंगलानी सहित कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

महिलाओं का एक पल का इशारा, क्या पुरोहित से करेंगी किनारा !

महिलाओं का एक पल का इशारा, क्या पुरोहित से करेंगी किनारा !

कल सजा ली राजनीति की दुकान, अब भले होता रहे महापुरुषों का अपमान

कल सजा ली राजनीति की दुकान, अब भले होता रहे महापुरुषों का अपमान