कांग्रेस सरकार फेल, मंत्री लगा रहे सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप : देवल

सिरोही में अयोजित भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक

सिरोही। भारतीय जनता पार्टी सिरोही विधानसभा की बैठक शनिवार को सिंधी समाज धर्मशाला में भाजपा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रानीवाड़ा विधायक नारायण सिंह देवल के मुख्य आतिथ्य, जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी की अध्यक्षता, पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, सिरोही विधानसभा प्रभारी नाहर सिंह जोधा के सान्निध्य में आयोजित हुई।

बैठक में नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के अंतर्गत 1 अगस्त 2023 को जयपुर में सचिवालय पर होने वाले विशाल प्रदर्शन के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। देवल ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की यह सरकार जनहित के हर कार्य पर अड़ंगा लगाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 16 जुलाई को कांग्रेस सरकार के भय भूख भ्रष्टाचार और जंगलराज का विरोध करने के लिए प्रदेश भाजपा द्वारा चलाए जाने वाले नहीं सहेगा राजस्थान कैंपेन की शुरुआत माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयपुर में की थी।

देवल ने कहा कि कांग्रेस सरकार फेल हो गई है। यह इस देश और लोकतंत्र का दुर्भाग्य है कि एक चुनी हुई सरकार का मंत्री उसी सरकार पर भ्रष्टाचार और करोड़ों रुपए लेनदेन के आरोप लगाता है और सदन में सत्ता पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर उस डायरी में कुछ नहीं था तो उसे सदन में रखने देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि आज राजस्थान की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार के मामले में, दलित उत्पीड़न के मामले में और महिला अत्याचार के मामले में देश में नंबर एक पर है।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी ने कहा कि 1 अगस्त को नहीं सहेगा राजस्थान के अंतर्गत सचिवालय पर राजस्थान भाजपा एक बहुत ही जबरदस्त प्रदर्शन करने जा रही है जिसमें जिले के हजारों भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। उन्होंने कहा की कांग्रेस की यह सरकार लूटपाट और भेदभाव की सरकार है। पेपर लीक के मामले में राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया है

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री जय सिंह राव, जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह मडानी, नारायण देवासी, बाबू भाई पटेल, सिरोही विधानसभा विस्तारक दिलीप दवे, मंडल अध्यक्ष कुपाराम देवासी, प्रताप परमार, तुलसीराम पुरोहित, लोकेश खंडेलवाल, गणेश राज पुरोहित, गोपाल माली, जबर सिंह चौहान, बाबू सिंह माकरोड़ा, परमवीर सिंह, हिम्मत नागर, केसाराम मेघवाल, जितेंद्र सिंह देवड़ा, राकेश सोनी, मुकेश प्रजापत, हिम्मत रावल, गोविंद सैनी, मांगू सिंह बावली, हार्दिक देवासी, अनिल प्रजापत, मगन मीना, जीतू गर्ग, प्रवीण राठौर, मणि माली, गोविंद माली, जीतू खत्री, सुनील गुप्ता सहित विधानसभा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आदर्श विद्या मन्दिर सरूपगंज के सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज

आदर्श विद्या मन्दिर सरूपगंज के सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज