चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मु ने गोयल का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। यह जानकारी विधि एवं न्याय मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर दी है।

अरुण गोयल के अचानक पद से इस्तीफा देने से तीन सदस्यीय चुनाव आयोग में अब केवल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ही रह गए हैं। गोयल के इस्तीफा देने से पहले ही आयोग में चुनाव आयुक्त का एक पद खाली था। गोयल का फिलहाल 2027 तक का कार्यकाल बचा हुआ था। उन्होंने करीब तीन साल पहले ही इस्‍तीफा दे दिया।