आगे चुनाव होंगे भी या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं : अशोक गहलोत

अजमेर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि ये लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। संविधान की रक्षा का चुनाव है, आगे चुनाव होंगे भी या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं है।

गहलोत मंगलवार को अजमेर के आजाद पार्क में लोकसभा प्रत्याशी रामचन्द्र चौधरी के समर्थन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से विशेष तौर पर जयपुर से पहुंचे। उन्होंने केन्द्र एवं भारतीय जनता पार्टी भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश में हालात बहुत गम्भीर हैं। संवैधानिक पदों वाले दो मुख्यमंत्री जेल में हैं। पता नहीं चल रहा कि ये देश चला रहे हैं या मजाक कर रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि जो चुनावी माहौल है उसमें चौंकाने वाले परिणाम सामने आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना दिखाकर देश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। उनके मुंह से भ्रष्टाचार मुक्त भारत का नारा शोभा नहीं देता है। देश के विपक्षी दलों के 25 दिग्गज नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले थे उनके द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते ही वह पाक दामन हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने तंज करते हुए कहा कि भाजपा भ्रष्टाचारियों की आश्रय स्थली है। भ्रष्टाचारी भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करते ही भाजपा की वाशिंग मशीन में साफ सुथरा हो जाता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विधानसभा चुनाव में कहा था कि राजस्थान सरकार की कल्याणकारी नीतियों को बंद नहीं किया जाएगा बल्कि उनको और मजबूत बनाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में फर्क है। आज उनकी नीतियों के कारण राजस्थान में डबल इंजन की सरकार मे मजदूर युवा छात्र महिला एवं किसान पीडित है। कांग्रेस की सरकार ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा में उल्लेखनीय काम किया था। 25 लाख रुपए तक इलाज चिरंजीवी योजना को बंद कर आयुष्मान भारत योजना में मात्र 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान के 25 सांसदों ने पिछले 10 साल में राजस्थान के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया। गहलोत ने अजमेर के सांसद भागीरथ चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि 5 साल में उन्होंने कोई सांसद धर्म, राज धर्म एवं जन सेवा धर्म तीनों ही नहीं निभाए।

उन्होंने कांग्रेस और भाजपा के घोषणा पत्र पर बोलते हुए कहा कि मेरी 50 साल की राजनीति में कांग्रेस का शानदार घोषणा पत्र है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हस्ताक्षर हैं, जो गारंटी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान देश की जनता से मिले सुझावों का सारांश इस कांग्रेस घोषणा पत्र में है। यह घोषणा पत्र गर्व करने लायक है। भाजपा के घोषणा पत्र को उन्होंने झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि यह जुमलों की तरह ही साबित होगा।

उन्होंने अजमेर के चौमुखी विकास के लिए अजमेर में श्वेत क्रांति के जनक रामचंद्र चौधरी को अपना मत, समर्थन एवं आशीर्वाद देकर विजय बनाने का आह्वान किया। गहलोत का राजपूत समाज ने अजमेर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।

आमसभा को पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा रघु शर्मा, आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर, पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन, देहात के भूपेंद्र सिंह राठौर, पूर्व सांसद प्रभा ठाकुर, ब्रह्मदेव कुमावत, बाबूलाल नागर, महेंद्र सिंह गुर्जर, रामनारायण गुर्जर, महेंद्र सिंह रलावता, डॉ श्रीगोपाल बाहेती, द्रौपदी कोली आदि में संबोधित कर कांग्रेस प्रत्याशी रामचन्द्र चौधरी को विजय बनाने की अपील की।

लोकसभा में रोज सुनाई देगी रामचंद्र जी की दहाड

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कल रामनवमी है। रामनवमी की मेरी ओर से आप सबको राम राम। रामचंद्र जी को ज़िताओ चमत्कार दिखाओ। गहलोत ने कहा कि रामचंद्र जी को लोकसभा में भेजो लोकसभा में रोज रामचंद्र जी की दहाड सुनाई देगी, अजमेर के विकास की गंगा बहेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत की हेलीपैड पर अगवानी

अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के समर्थन में आयोजित जनसभा में भाग लेने के लिए आए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कांग्रेसियों ने घुघरा स्थित हेलीपैड पर अगवानी की। हेलीपैड पर कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत को सूत की माला पहनाकर एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।

हैलीपेड पर प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी, पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल, पूर्व मंत्री डॉ रघु शर्मा, निवर्तमान देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़, विधायक विकास चौधरी, आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर, द्रौपदी कोली, पूर्व विधायक राकेश पारीक, रामनारायण गुर्जर, डॉ श्रीगोपाल बाहेती, नाथूराम सिनोदिया, कयूम खान, शिव प्रकाश गुर्जर, वाजिद खान, राजेश टंडन, पूर्व मेयर कमल बाकोलिया, सौरभ बजाड, शिवकुमार बंसल, मोहित मल्होत्रा, जयशंकर चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, हमीदा बानो, कपिल सारस्वत, अरशद इंसाफ सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ज्योतिबा फूले सर्किल पर माली समाज ने किया भव्य स्वागत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अजमेर प्रवास के दौरान महात्मा ज्योतिबा फूले सर्किल पर माली समाज ने ढोल धमाके के साथ माल्यार्पण कर माली समाज के कई कांग्रेस नेताओं ने भव्य स्वागत किया। पूनम चंद मारोठिया ने गहलोत को माला पहनाई तथा महेश चौहान ने साफा बांधा। हेमराज खारोलिया ने शॉल ओढाया तथा चेतन सैनी ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।

मोमेंटोदियाइस अवसर पर पार्षद नरेंद्र तुनवाल, हनीष मारोठिया, मामराज सेन, धर्मेंद्र टाक, चेतन सैनी, गणेश चौहान, यतिश सतरावाला, हेमराज सिसोदिया, रमेश गढ़वाल, जीगर चौहान, बालमुकुंद टांक, विजय गहलोत, रमेश गढ़वाल, गणेश चौहान, गिरीश टांक, वीर सिंह चौहान, रविंद्र उबाना, आनंद प्रकाश मामा सहित बड़ी संख्या में माली समाज के गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।