गंगाजल मील, सुशील शर्मा सहित 22 प्रमुख, 425 लोगों ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण

जयपुर। राजस्थान में पूर्व विधायक गंगाजल मील, कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) आयुक्त महेन्द्र शर्मा सहित 22 प्रमुख और कुल 425 लोगों ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा कार्यालय में ज्वाइनिंग कमेटी के संयोजक अरूण चतुर्वेदी, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक ओंकार सिंह लखावत और प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया ने पूर्व विधायक गंगाजल मील, सूरतगढ़ प्रधान हजारीराम मील, कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष एवं बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के पूर्व चेयरमैन सुशील शर्मा, सूरतगढ़ से प्रत्याशी रहे हनुमान मील, पूर्व जिलाध्यक्ष मांगीलाल जोशी, पीसीसी के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक अवस्थी, महेश शर्मा, सीकर से निर्दलीय प्रत्याशी रहे ताराचंद धायल, पूर्व आयुक्त जीएसटी महेन्द्र कुमार शर्मा, राजेन्द्र तांबी, अभियोजन निदेशक महेन्द्र गुप्ता, पूर्व जिला कांग्रेस सचिव पृथ्वीराज चैहान, चामुण्डा सेना अध्यक्ष विक्रम सिंह परिहार, हेतराम मील, पं. भागेन्द्र शास्त्री, मुजीब आजाद, पूर्व पार्षद हेमंत शर्मा, मनोहर लाल गुप्ता, डॉ. गजेन्द्र सिंह तोमर, दिनेश माली,परेश सोनी, घनश्याम गंगवाल,प्रकाश सनाढ्य, और गणेश पारीवाल सहित अन्य लोगों को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुशासन और अंत्योदय की नीतियों से आज समाज का हर वर्ग खुश है। इसलिए आज भाजपा में आने के लिए लोग उत्साहित हैं। पार्टी में सदस्यता ग्रहण कराने का दौरा 2013 में हमने शुरू किया था तब भाजपा के 09 करोड़ सदस्य थे, और आज ये बढ़कर 18 करोड़ को पार कर गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी चौबीस कैरेट सोना : राजनाथ सिंह