राज्यपाल कलराज मिश्र एवं सीएम भजनलाल शर्मा ने किया होलिका का दहन

जयपुर। राजस्थान में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक एवं रंगों का पर्व होली का त्योहार रंगों, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर मुहूर्त के अनुसार रविवार देर रात करीब 11:15 बजे राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री आवास पर होलिका दहन किया। इस मौके पर मिश्र और शर्मा ने प्रदेश में खुशहाली और समृद्धि की कामना की और प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राजभवन एवं मुख्यमंत्री आवास पर गोकाष्ठ से होलिका का दहन किया गया। होलिका दहन से पहले ‌मिश्र एवं शर्मा ने पूजा-अर्चना की और इसके बाद होलिका दहन किया। र्मा ने होलिका दहन से पहले पत्रकारों से भी मिले और उन्हें होली की शुभकामनाएं दी।

सोमवार को भी मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर लोगों के साथ होली खेली। इसके लिए सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके प्रदेश भर में लोग हर्षोल्लास और उमंग के साथ होली खेली और एक दूसरे से मिलकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।