भाजपा सांसद को टिकिट देने के खिलाफ साँचोर में 36 कौम की महापंचायत

साँचोर विधानसभा में आयोजित महापंचायत में मौजूद लोग।

परीक्षित मिश्रा
सबगुरु न्यूज साँचोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के सांसदों को टिकिट देने की रणनीति अब उन पर भारी पड़ रही है।

नव निर्मित साँचोर जिले की साँचोर विधानसभा सीट पर भाजपा ने जालोर-सिरोही के सांसद देवजी पटेल को टिकिट दिया। इस सीट पर पिछले 5 साल से धरातल पर काम पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी और भाजपा के पूर्व प्रत्याशी दानाराम चौधरी कर रहे थे। आरोप है कि जब ये दोनों लोग स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए संघर्ष कर रहे थे तब सांसद देवजी पटेल यहां पर्यटन कर रहे थे।
लेकिन, इनकी जगह देवजी पटेल को टिकिट मिला तो स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। इसके लिए भाजपा हाई कमान को सन्देश देने के लिए साँचोर में महापंचायत नक आयोजन किया गया। इसमें दूर दूर से लोग यहां आए। कोई बस से, कोई ट्रेक्टर, कोई मोटरसाइकिल से तो कोई पैदल आयोजन स्थल पर पहुंच रहे थे।

साँचोर विधानसभा में आयोजित महापंचायत में मंचासीन लोग।

यहां पर देवजी पटेल और वनमंत्री सुखराम पटेल के खिलाफ़ लोगों का गुस्सा फूटा। इसमें उन्होंने कहा कि ये दोनों कह रहे हैं कि हम साँचोर को बचाने आये हैं और हम साँचोर के लोग सोच रहें हैं कि इन दोनों से कैसे बचें।
यहाँ पर सिरोही के कांग्रेस प्रत्याशी जीवाराम आर्य का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां भी कांग्रेस ने उन्हें टिकिट दिया था। सिर्फ 12 हजार वोट उनके आये थे। ऐसे में देवजी पटेल से अनुरोध है कि वो टिकिट लौटा कर जीवाराम या दानाराम में से किसी को टिकिट देने का अनुरोध करना पड़ा।
उन्होंने कहा कि देवजी पटेल को टिकिट दे दिया लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं से चलती है। उन्हें सिंबल मिलेगा।लेकि, काम करने वाले कार्यकर्ता नहीं। ये अलग बात है कि ये वो अपने भाई बंधु और रिश्तेदारों से बूथ पर टेबल्स लगवा लेवें।