किशनगढ़ में प्लास्टिक फैक्ट्री में आग, लाखों के सामान का नुकसान

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ स्थित सिलोरा औद्योगिक क्षेत्र की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आज भीषण आग लगने से लाखों रूपए के सामान का नुकसान हो गया। गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिलोरा स्थित प्लास्टिक की गिट्टी बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसे पूरी फैक्ट्री जल कर राख हो गई।

किशनगढ़ दमकल कर्मियों ने साहस दिखाकर आग की लपटों के बीच फैक्ट्री में रखे दो गैस सिलेंडर को बाहर निकालने का काम कर गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से बचा लिया जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वास्तविक नुकसान का आकलन होना है।

10000 रूपए का इनामी बदमाश अरेस्ट

अजमेर दरगाह थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज दस हजार रुपए के वांछित इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। थानाधिकारी नरेंद्र सिंह जाखड़ ने बताया कि दरगाह क्षेत्र में फरारी काट रहा ईनामी बदमाश गम्भीर प्रवृत्ति के आरोपों में लिप्त है। वह लम्बे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी इमरान उर्फ आसुपाया (26) निवासी रामगंज मण्डी कोटा ग्रामीण है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोटा, झालावाड़ में अनेक मुकदमे हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपी इमरान को साइबर सैल कोटा को सुपुर्द करेगी।