ओबीसी मोर्चा नवमतदाताओं को मिस्ड कॉल के जरिये भाजपा से जोड़ेगा

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक रविवार को जयपुर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर नवनियुक्त मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल प्रजापति की अध्यक्षता में हुई। प्रजापति ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया कि ओबीसी मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता मिस कॉल करवाकर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने में जुट जाएं।

ओबीसी मोर्चा को अपनी समस्त जातियां में जाकर सदस्य बनाने हैं तथा आने वाले चुनाव में बूथ स्तर तक कार्य कर भाजपा के पक्ष में वोट डालने का कार्य करना है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने कार्यकर्ताओं को सजग प्रहरी बताते हुए सिपाही की भूमिका में तैयार रहने का आग्रह किया। उन्होंने नव मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अंकित गुर्जर के नेतृत्व में नवमतदाताओं को भाजपा से मिस्ड कॉल के जरिये जोड़ा गया। गुर्जर ने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा ओबीसी मोर्चा पूरी शक्ति के साथ पार्टी की रीति नीतियों को आमजन तक ले जाएगा। मोर्चा अजमेर सहित पूरे प्रदेश में अराजक, युवाओं के सपनों को तोड़ने वाली, महिलाओं के आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली, भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगा।

कार्य समिति बैठक में प्रदेश महामंत्री महेंद्र यादव, कार्य समिति सदस्य शाकिर खान, महामंत्री सोहन शर्मा, शमशेर सिंह रावत, उपाध्यक्ष संजय चौहान, विजय साहू, संपत रावत, सुरेश गुंजल, अजय नरूका, कैलाश कच्छावा, कमलेश ललित मालाकार, रामदयाल, रोहित सैनी, अरुण चौहान समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।