पाकिस्तान में अयाज सादिक चुने गए नेशनल असेंबली के निचले सदन के अध्यक्ष

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सरदार अयाज सादिक को शुक्रवार को नेशनल असेंबली या देश की संसद के निचले सदन का अध्यक्ष चुना गया।

यह जानकारी नेशनल असेंबली के निचले सदन के निवर्तमान अध्यक्ष राजा परवेज अशरफ ने दी। अशरफ के मुताबिक सादिक को 336 सदस्यीय सदन में पड़े कुल 291 वोटों में से 199 वोट मिले और उन्होंने सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) के उम्मीदवार मलिक मुहम्मद अमीर डोगर को हराया। डोगर को 91 वोट मिले। वहीं, सदन के सदस्यों द्वारा गुप्त मतदान के जरिए वोट डालने के बाद एक वोट खारिज कर दिया गया।

सदन के नए संरक्षक को शपथ दिलाने से पहले निवर्तमान अध्यक्ष ने कहा कि सादिक को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली का अध्यक्ष घोषित किया जाता है। मुझे उम्मीद है कि वह देश के संविधान के अनुसार सदन को चलाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

उल्लेखनीय है कि 69 वर्षीय सादिक को आठ फरवरी 2024 को आम चुनाव में पाकिस्तान के पूर्वी शहर लाहौर से निचले सदन के सदस्य के रूप में चुना गया था। उन्होंने 2013 और 2018 के बीच दो बार सदन के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। सदन के 23वें अध्यक्ष के रूप में शपथ लेने के बाद सदन के सादिक नए उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए नेशनल असेंबली के सत्र की अध्यक्षता करेंगे।

नेशनल असेंबली रविवार को देश के अगले प्रधानमंत्री का चुनाव कर सकती है। पीएमएल-एन, पाकिस्तान पीपल्स पार्टी पार्लियामेंटेरियन्स और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान के गठबंधन के समर्थन से सादिक के सदन के अध्यक्ष बनने के बाद पीएमएल-एन के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ प्रधानमंत्री पद के लिए एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में सामने आए हैं।