अमरीका ने अलास्का क्षेत्र में उड़ रही ‘अज्ञात वस्तु’ को मार गिराया

वाशिंगटन। अमरीका ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन के आदेश पर अलास्का राज्य के पास आसमान में उड़ती एक ‘अज्ञात वस्तु’ को फाइटर जेट ने मार गिराया।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि राष्ट्रपति ने यह फैसला नागरिकों की सुरक्षा दृष्टि से लिया। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि शुक्रवार को आसमान में उड़ती हुई ‘अज्ञात वस्तु’ का उद्देश्य स्पष्ट नहीं था। इस वस्तु का मलबा पिछले शनिवार को दक्षिण कैरोलिना के तट से नीचे गिराए गए चीनी गुब्बारे की तुलना में बहुत कम था।

उन्होंने कहा कि इस ‘अज्ञात वस्तु’ को उस वक्त मार गिराया, जब यह अलास्का के उत्तरी तट पर 40हजार फीट (12,000 मीटर) की ऊंचाई पर उड़ती हुई उत्तरी ध्रुव की ओर जा रही थी।

किर्बी ने कहा कि ‘अज्ञात वस्तु’ को पहली बार गुरुवार रात को देखा गया था जिसके बाद, वायु मार्ग की ओर से आने वाले संदिग्ध वस्तु की निगरानी कर रहे अधिकारियों ने बाइडेन को इस बारे में जानकारी दी, जिसके तुरंत बाद ही उन्होंने उस वस्तु को फाइटर जेट को मार गिराने का आदेश दिया।

इससे पहले, फाइटर जेट ने वस्तु के करीब पहुंचकर उसमें किसी की उपस्थिति का मूल्यांकन किया, जब उन्होंने यह जानकारी पुख्ता कर ली कि इस वस्तु में कोई नहीं है, तभी उसे मार गिराया गया।

किर्बी ने जोर देकर कहा कि राष्ट्रपति हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा हितों की रक्षा के लिए अपने दायित्वों को सर्वोपरि मानते हैं। इसलिए, हवाई क्षेत्रों को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि वस्तु का मारे जाने से पहले उत्तरी अलास्का के डेडहोरसे के ऊपर अमरीकी हवाई क्षेत्र के लगभग 10 वर्ग मील के हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया था।

किर्बी ने कहा कि पिछले शनिवार को अमरीका में एक चीनी गुब्बारे को मार गिराए जाने के कुछ घंटों बाद, रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने अपने चीनी समकक्ष को इस घटना से संबंधित बातचीत करने के लिए बुलाया था लेकिन चीनी रक्षा मंत्री वेई फेंघे ने अस्वीकार कर दिया था। चीनी अधिकारियों ने कल अमरीका पर राजनीतिक हेरफेर और प्रचार करने का आरोप लगाया।

पांच चीनी कंपनियों और एक शोध संस्थान को शुक्रवार की देर रात अमरीकी सरकार की व्यापार की ‘काली सूची’ में डाल दिया गया। अमरीकी वाणिज्य विभाग ने कहा कि संगठनों को इसलिए काली सूची में डाला गया क्योंकि, उऩकी ओर से अमरीका पर निगरानी करने के लिए एयरशिप और गुब्बारे भेजे गए, जिन्हें अमरीकी वायु सेना के फाइटर जेट के पायलटों ने मार गिराया।