हॉकी खिलाड़ी वरुण ने किया हैदराबाद की वॉलीबॉल खिलाड़ी का यौन शोषण

बेंगलूरु। हैदराबाद की वॉलीबॉल खिलाड़ी की शिकायत पर पुलिस ने हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार पर यौन शोषण करने के आरोप में पॉस्को के तहत मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब वह 2016-17 में 17 वर्ष की उम्र में भारतीय खेल प्राधिकरण (दक्षिण डिवीजन) में वॉलीबॉल का प्रशिक्षण ले रही थी इस दौरान हॉकी खिलाड़ी वरुण सोशल मीडिया पर उससे परिचय हुआ और उसने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वरुण ने 2019 में डिनर के बहाने बेंगलूरु के जयनगर ले गए और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। पीड़िता ने वरुण पर पांच साल तक समय-समय पर शारीरिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया। वरुण अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हैं वह वर्ष 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाले भारतीय टीम का हिस्सा थे।

मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के निवासी वरुण 2022 एशियाई खेलों में स्वर्ण और 2020 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का भी हिस्सा थे। उन्होंने 2017 में भारतीय हॉकी टीम में पर्दापण किया था।