पाली : तखतगढ़ में तूफानी हवा संग बारिश, गलियों में भरा पानी

तखतगढ़। पाली जिले में एक और नया पश्चिम विक्षोम सक्रिय हो गया। इसके असर से रविवार अलसुबह से देखने को मिला। क्षेत्र में रविवार शाम को तूफानी हवा के संग बारिश होने से गलियों में घुटनों तक पानी भर गया। शाम पांच बजे आंधी आई। वही, शाम साढ़े छह बजे तूफानी हवा के साथ बारिश शुरू हुई।

हवा से कई पेड धराशाही हो गए। बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। जेठ के महीने में भी लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है। दरअसल, मौसम विभाग की भविष्यवाणी के तहत रविवार को सुबह से हल्की बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। शाम तक हवा संग झमाझम बारिश शुरू होने से मकानों के परनाले बहने लगे। आकाश मे तेज बिजली चमकती दिखी। बरसात से मौसम बदल गया।

अचानक तापमान भी गिर गया। मौसम के बदलाव से एकाएक माहौल कूल- कूल हो गया। प्रदेश के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अनुमान है। वहीं 30 व 31 मई को भी आंधी, बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। हालांकि, असर थोड़ा कम हो जाएगा।