चुनावी चौसर बिछाने लगी भाजपा, अजमेर में सम्मेलनों की तारीख का ऐलान

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की उत्तर विधानसभा में आगामी चुनावों के तहत विभिन्न वर्गों के सम्मेलनों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक रविवार को भूणाबाय स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई।

बैठक में तय किया गया कि महिला मोर्चा सम्मेलन 3 अक्टूबर दोपहर 3 बजे हंस पैराडाइज, अनुसूचित जाति सम्मेलन 6 अक्टूबर शाम 5 बजे कनक सागर, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन 7 अक्टूबर को सोमंगलय अजमेर क्लब के पास शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा। इसी तरह ओबीसी मोर्चा सम्मेलन फॉयसागर रोड पर होंगे।

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि भाजपा आज सर्वव्यापी अऔर सर्वस्पर्शी पार्टी बनी है। हमें समाज के सभी वर्गों को जोड़ते हुए अपने कार्यक्रमों के जरिए पार्टी के विचार जन जन तक पहुंचाकर जनाधार बढाना होगा। हम चुनावी वर्ष में हैं। हर्ष का विषय है कि हमारी पार्टी का जनाधार सभी वर्गो में निरंतर बढ रहा है। उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा हमें सभी सम्मेलनों को सफल बनाना होगा।

बैठक मे महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती श्रीवास्तव, बार एसोसिएशन अजमेर के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राठौड़, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अंकित गुर्जर, विधानसभा संयोजक राजेश शर्मा, महेन्द्र जादम, शमशेर रावत, सुभाष जाटव, दयाल सिवासिया, अनिल नरवाल, अनीश मोयल, रचित कच्छावा, रविन्द्र चौहान, भवानी सिंह रोहिला, सुलोचना शुक्ला, लक्ष्मी यादव, प्रतिभा पराशर, रूबी जैन, अंजली दंजा, गंगाराम सैनी, संजय चौहान, अंकित परिहार, राजश्री कुमावत, भाग्यश्री, निक्की जैन, विजय साहू आदि उपस्थित रहे।