राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 213 कार्मिकों को दी पदोन्नति

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणेश चतुर्थी के मौके पर पदोन्नति का तोहफा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर के संभागीय आयुक्त एवं बोर्ड प्रशासक चौथीराम मीणा की अध्यक्षता में सोमवार का आयोजित बोर्ड की डीपीसी बैठक में 213 अधिकारियों-कार्मिकों को पदोन्नति दे दी गई।

पदोन्नति में 5 को निदेशक, 35 को सहायक निदेशक, 63 अनुभाग अधिकारी, 90 सहायक कार्मिक अधिकारी छह सहायक प्रथम के पद पर पदोन्नत किए गए हैं। पदोन्नति में राजेश निर्वाण को बोर्ड के मुख्य परीक्षा नियंत्रक का दायित्व सौंपा गया है।

अजमेर बोर्ड मंत्रालयिक कर्मचारी संघ ने प्रशासक मीणा एवं सचिव नीतू यादव का सकारात्मक पदोन्नति के लिए आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि बोर्ड में जनसम्पर्क अधिकारी का पद आज भी रिक्त है। उपनिदेशक (जनसम्पर्क) से सेवानिवृत्त राजेंद्र गुप्ता के सेवानिवृत्ति के बाद से अनेकों की इस पर निगाह है।