गणतन्त्र दिवस : जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत करेंगे ध्वजारोहण

अजमेर। गणतन्त्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह का आयोजन स्थानीय पुलिस लाईन मैदान में सुबह 9.30 बजे किया जाएगा। कलक्टर डाॅ. भारती दीक्षित ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार इस समारोह में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सम्भागीय आयुक्त महेश चन्द्र शर्मा सम्भागीय आयुक्त निवास पर सुबह 8.30 बजे तथा सम्भागीय आयुक्त कार्यालय पर सुबह 8.45 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसी प्रकार कलक्टर द्वारा निवास पर सुबह 8.30 बजे तथा कलेक्ट्रेट पर सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।

गणतन्त्र दिवस पूर्व सन्ध्या पर होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

गणतन्त्र दिवस-2024 के उपलक्ष्य में पूर्व सन्ध्या पर गुरूवार 25 जनवरी को जवाहर रंगमंच में सांस्कृति कार्यक्रम शाम 6 बजे से आयोजित होगा। यह जानकारी अतिरिक्त कलक्टर लोकेश कुमार गौतम ने दी।

कलक्टर डाॅ. भारती दीक्षित होंगी राज्य स्तर पर सम्मानित

जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. भारती दीक्षित को विधानसभा चुनाव-2023 के दौरन बेहतरीन कार्य करने पर राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश कुमार गौतम ने बताया कि 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम गुरूवार 25 जनवरी को राजस्थान इन्टनेशनल सेन्टर (आरआईसी) जयपुर में आयोजित होगा।

इसमें विधानसभा चुनाव-2024 के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को राज्यपाल कलराज मिश्र के हाथों से सम्मानित किया जाएगा। अजमेर की कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. भारती दीक्षित द्वारा नवीन वोटर पंजीकरण एवं वीटीआर वृद्धि के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट कार्य करने पर गुरूवार को राज्य स्तर पर सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह अजमेर के लिए गर्व का विषय है। डाॅ. भारती दीक्षित ने इसे विधानसभा चुनाव में लगी टीम का सम्मान बताया। यह चुनाव कार्य में लगे प्रत्येक अधिकारी एवं कार्मिक का सम्मान है।