सम्राट पृथ्वीराज चौहान अजयमेरू खेल महाकुंभ का आयोजन 13 से

अजमेर। खेलों को बढ़ावा देने के लिए सम्राट पृथ्वीराज चौहान अजयमेरू खेल महाकुंभ का आयोजन 13 मई से 25 मई तक होगा इसमें 13 खेल होंगे।

गुरुवार को नगर निगम की बैठक में खेल महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए पार्षदों एवं निगम अधिकारियों ने परस्पर चर्चा की। खेल महाकुंभ के संयोजक उपमहापौर नीरज जैन ने बताया कि इस आयोजन के लिए पार्षदों की कमेटी बनाई गई है। खेल विशेषज्ञ और व्यवस्था के लिए प्रबंधन समिति का भी गठन किया गया है।

खेल महाकुंभ में होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रमुख रूप से तीरंदाजी, हॉकी, टेनिस, राईफल शूटिंग, मैराथन दौड़, साइक्लिंग, बास्केट बॉल, कबड्‌डी, शतरंज, कुश्ती, बेडमिंटन, जुड़ो और वॉलीबॉल को शामिल किया गया।

बैठक में पार्षद कृष्ण कुमार त्रिपाठी, सुभाष जाटव, राजू साहू, भारती श्रीवास्तव, महेंद्र राव, प्रतिभा पाराशर, हेमंत सांखला, विक्रम तंबोली, रणजीत सिंह, श्रवण कुमार, नुकूल खण्डेलवाल, हितेश्वरी टांक, लक्ष्मी बुन्देल, नीतिन जैन, विनोद तंवर, हेमन्त शर्मा, सैयद फलज एवं निगम अधिकारियों में अधिशाषी अभियंता रविंद्र कुमार सैनी, कार्यालय सहायक पीटर पॉल, कनिष्ठ लिपिक अय्याज अहमद, प्रतीक पारचा व मुकेश मूरजानी मौजूद थे।

खिलाड़ी यहां करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

खिलाड़ी किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए नगर निगम में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के अधिशाषी अभियंता रविन्द्र कुमार सैनी ( 8279205690 ), डीएलआर सूर्य प्रसाद दोसाया (9983994488), प्रतिक पारचा (8949474718) और अय्याज (9001292293) पर संपर्क कर सकते हैं।

ऐतिहासिक होगा आयोजन

उपमहापौर जैन ने बताया कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान अजयमेरू खेल महाकुंभ का आयोजन ऐतिहासिक होगा। सफल आयोजन के विभिन्न खेलों की कमेटी गठित की गई है। खिलाड़ियों की खेल सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। खेल प्रतियोगिता का समापन इंडोर स्टेडियम में होगा। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।