चित्रकूट में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी अरेस्ट

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में एक तेरह वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार चित्रकूट थाना क्षेत्र में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटित हुई। यह घटना 9 नवंबर की बताई गई। आरोपियों ने लडकी को डरा धमका कर दुष्कर्म किया था, जिसके चलते पहले पीड़ित किशोरी ने इस घटना के बारे मे किसी को कुछ नहीं बताया था।

जब कल इस बात की जानकारी पीड़ित किशोरी की मां को हुई तब मामले में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी राजेश पटेल और राकेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।