तेलंगाना विधानसभा चुनाव : भाजपा ने जारी की 52 उम्मीदवारों की पहली सूची

हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को जारी कर दी।

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्य में 30 नवंबर को होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए जारी पहली सूची में 52 उम्मीदवारों के नामों की घोषण की है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी मुख्यालय अरुण सिंह ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 20 अक्टूबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में हुई थी।

उन्होंने कहा कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सभी सदस्य शामिल हुए। पार्टी की ओर से घोषित कुल 52 उम्मीदवारों में से 12 महिला उम्मीदवार, आठ उम्मीदवार अनुसूचित जाति (एससी) और छह उम्मीदवार अनुसूचित जनजाति (एसटी) से हैं।

पार्टी द्वारा घोषित 52 उम्मीदवार के नाम इस प्रकार हैं

1 सिरपुर : डॉ. पलवई हरीश बाबू
2. 3 बेल्लमपल्ली (सु) : अमरजुला श्रीदेवी
3. 6 खानापुर (सु) : रमेश राठौड़
4. 7 आदिलाबाद : पायल शंकर
5. 8 बोथ (सु) : सोयम बापू राव, सांसद
6. 9 निर्मल : अलेटी महेश्वर रेड्डी
7़ 10 मुधोले : रामाराव पटेल
8. 11 आर्मूर : पेदी राकेश रेड्डी
9. 13 जुक्कल (सु) : टी अरुणा तारा
10. 16 कामारेड्डी : के वेंकट रमण रेड्डी
11. 17 निज़ामाबाद शहरी : धनपाल सूर्यनारायण गुप्ता
12. 19 बालकोंडा : अन्नपूर्णम्मा अलेटी
13. 20 कोरात्ला धर्मपुरी : अरविन्द, सांसद
14. 21 जगतियाल : डॉ बोगा श्रावणी
15. 22 धर्मपुरी (सु) : एस कुमार
16. 23 रामागुंडम : कंदुला संध्या रानी
17. 26 करीमनगर : बंदी संजय कुमार, सांसद
18. 27 चोप्पादंडी (सु) : बोडिगा शोभा
19. 29 सिरसिला : रानी रुद्रमा रेड्डी
20. 30 मनकोंदुर (सु) : अरेपल्ली मोहन
21.31 हुजूराबाद : एटाला राजेंदर
22. 37 नरसापुर : एर्रागोला मुरली यादव
23. 40 पतनचेरु : टी नंदीश्वर गौड़
24. 41 दुब्बाक : मदवनेनि रघुनन्दन राव
25. 42 गजवेल : एटाला राजेंदर
26. 45 कुतुबुल्लापुर कुंआ : श्रीशैलम गौड़
27. 48 इब्राहीमपटनम : नोमुला दयानन्द गौड़
28. 50 महेश्वरम : अंडेला रामुलु यादव
29. 60 खैरताबाद : चिंथला रामचन्द्र रेड्डी
30. 64 कारवां : अमर सिंह
31. 65 गोशामहल : टी राजा सिंह
32. 66 चारमीनार : मेघा रानी
33. 67 चंद्रायनगुट्टा : सत्यनारायण मुदिराज
34. 68 याकूतपुरा : वीरेन्द्र यादव
35. 69 बहादुरपुरा : वाई. नरेश कुमार
36. 83 कल्वाकुर्थी थलोजू आचार्य
37. 85 कोल्लापुर : ऐलेनी सुधाकर राव
38. 87 नागार्जुन सागर : कंकनाला निवेदिता रेड्डी
39. 91 सूर्यपेट संकिनेनी : वेंकटेश्वर राव
40. 94 भोंगिर गुडुर : नारायण रेड्डी
41. 96 थुंगथुर्थी (सु) : कदियम रामचन्द्रैया
42. 98 जनगांव : डॉ. अरूतला दशमंथ रेड्डी
43. 99 घनपुर स्टेशन (सु) : डॉ. गुंडे विजया रामाराव
44. 100 पालकुर्थी लेगा : रामोहन रेड्डी
45. 101 दोर्नाकल (सु) : भुक्या संगीता
46. 102 महबुबाबाद (सु) : जथोथ हुसैन नाइक
47. 105 वारंगल पश्चिम : राव पद्मा
48. 106 वारंगल पूर्व : एर्राबेल्ली प्रदीप राव
49. 107 वर्धनपेट (सु) कोंडेती श्रीधर
50. 108 भूपालपल्ले : चंदुपटला कीर्ति रेड्डी
51. 111 येल्लांडु (सु) : रवींद्र नाइक
52. 119 भद्राचलम (सु) : कुंजा धर्म राव।