जीते जी इस खिलाड़ी का छपा सिक्का, जानिए

roger federer becomes first living swiss to get coin minted in his honour
roger federer becomes first living swiss to get coin minted in his honour

स्पोर्ट्स डेस्क। जीते जी किसी महान व्यक्ति को बड़ा सम्मान मिलना बहुत कम देखने को मिलता है। लेकिन स्विट्जरलैंड सरकार ने ऐसा किया है। स्विट्जरलैंड सरकार ने दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर के सम्मान में 20 फ्रेंक का सिक्का जारी किया है। फेडरर पहले जीवित स्विस नागरिक हैं, जिनके सम्मान में सिक्का जारी हुआ है।

ऑफिशियल टकसाल स्विसमिंट ने बयान जारी कर कहा है कि फेडरर के बैकहैंड करते हुए फोटो वाले 55 हजार सिक्के बनाए गए हैं। स्विसमिंट 50 फ्रेंक वाले 40 हजार गोल्ड कॉइन मई में जारी करेगा।

सरकार का कहना है कि 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन “शायद स्विट्जरलैंड के सबसे सफल व्यक्तिगत खिलाड़ी हैं, वह स्विट्जरलैंड के लिए सही राजदूत भी हैं।” वहीं खुद फेडरर ने वीडियो ट्वीट कर सरकार को धन्यवाद दिया है।