हिट जोड़ी संजू राठौड़ और ईशा मालवीय एक बार फिर साथ लौटे बैंगल्स के साथ

6

मुंबई। गुलाबी साड़ी और शेकी जैसे चार्टबस्टर्स के साथ अपनी अलग पहचान बनाने के बाद, संजू राठौड़ अपने नए गाने बैंगल्स के साथ एक बार फिर अपने संगीत को नए स्तर पर ले जा रहे हैं।

उभरते मराठी पॉप वेव को आकार देने के लिए जाने जाने वाले संजू इस साल अपने बड़े म्यूज़िक प्रोजेक्ट के साथ इस जॉनर को और आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं,जिसका अहम हिस्सा है बैंगल्स। इस गाने में उन्होंने रेगे और मराठी फोक धुनों का मेल किया है, जो इसे एक साथ नया और अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ बनाता है।

ईशा मालवीय के साथ दोबारा जुड़ते हुए शेकी की हिट जोड़ी एक बार फिर वही जादू लेकर आई है जिसने उस गाने को सुपरहिट बनाया था। बैंगल्स दर्शकों को संजू के सिग्नेचर स्टाइल की याद दिलाता है, जिसमें क्रॉस-कल्चरल साउंड और एक दिलचस्प विजुअल वर्ल्ड देखने को मिलता है। यह गाना एक हल्की-फुल्की लव स्टोरी के इर्द-गिर्द बुना गया है।

कूल वाड़ी की कल्पनाशील दुनिया में सेट यह वीडियो देसी अंदाज़ को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ पेश करता है।जहां ग्रामीण भारत की आत्मा एक स्टाइलिश, अर्बन दुनिया में बदलती नज़र आती है। अपने कैची हुक और फील-गुड वाइब के साथ बैंगल्स दर्शकों के दिलों में जगह बनाने के लिए तैयार है।

म्यूज़िक वीडियो को और खास बनाते हैं निर्देशन और कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी संभालने वाली जोड़ी पियूष-शाज़िया, जबकि म्यूज़िक प्रोड्यूस किया है गौरव राठौड़ (जी-स्पार्क) ने। बैंगल्स एक पसंदीदा जोड़ी को नए अंदाज़ में पेश करता है।

संजू राठौड़ ने कहा कि बैंगल्स के साथ मैं कुछ ऐसा बनाना चाहता था जो मज़ेदार हो, अपनी जड़ों से जुड़ा हो और तुरंत लोगों को पसंद आए। ईशा मालवीय के साथ दोबारा काम करना हमेशा की तरह खास रहा। पियूष-शाज़िया के साथ काम करने से इस प्रोजेक्ट में एक नई ऊर्जा आई।