संस्कृत है विज्ञान भाषा : वासुदेव देवनानी

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने संस्कृत को सभी भाषाओं की जननी बताते हुए कहा है कि यह देवभाषा ही नहीं बल्कि विज्ञान भाषा भी है।

देवनानी शुक्रवार को यहां केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित संस्कृत भाषा में शपथ ग्रहण करने वाले सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के विधायकों के सम्मान समारोह को सम्बोेधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विज्ञान, ज्यो‍तिष, खगोलविद्या और चिकित्सा विज्ञान के प्रामाणिक ग्रंथ संस्कृत भाषा में है। उन्होंने संस्कृत को संस्कृति की पर्याय भी बताया।

समारोह के अध्यक्ष देवनानी ने विधानसभा सदस्य की संस्कृत में शपथ लेने वाले सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, विधायक गोपाल शर्मा, प्रताप पुरी, जेठानंद व्यास आदि विधायकों को सम्मानित किया। विधायकगण का सम्मान किया। भारती संस्कृत मास पत्रिका द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।