संयम लोढ़ा ने इस मुद्दे पर वसुंधरा राजे को दी बहस की चुनौति

Vasundhara raje and sanyam lodha. वसुंधरा राजे और संयम लोढ़ा।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार और सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने पूर्व मुख्यमंत्री को गहलोत सरकार के 4 सालों और उनके 5 सालों में हुए विकास पर बहस की चुनौति दी है।
दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज अपने ट्विटर हैंडल पर अपना एक वीडियो सन्देश प्रसारित किया। पीछे लगे होर्डिंग से ये  वीडियो हैदराबाद के प्रतीत हो रहा है। इस वीडियो के साथ उन्होंने सन्देश लिखा कि हम जनता की आशाओं के अनुसार काम करते हैं और कांग्रेस आकर सिर्फ उनके फीते काटने का काम करती है।

इसी ट्वीट को कोट के साथ रीट्वीट करते हुए सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने लिखा कि ‘आपने सिर्फ जाति क्षेत्र आधारित पोशाकें पहन पहनकर राजस्थान की भोली जनता को भ्रमित करने का काम किया है। आपका व्यक्तव्य वास्तविकता से परे है। आपकीं 2013 से 2018 की सरकार व मौजूदा गहलोत सरकार के 2018 से 2023 के काम काज पर बहस की खुली चुनौती देता हूं। समय व स्थान आप तय करके बताना !’

उल्लेखनीय है कि वसुंधरा राजे के 2003-08 तक के कार्यकाल में संयम लोढ़ा सिरोही से विधायक थे। उस दौरान भी कई मुद्दों पर वो राजे की सरकार को घेरते रहे। उनको उस कार्यकाल में कई बार विधानसभा से निष्कासित भी किया गया।