अजमेर। ऋषि घाटी स्थित प्राचीन रामदेव बाबा मंदिर में विश्व हिंदू परिषद प्रखंड-दो की ओर से साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, हनुमान चालीसा के पाठ और बाबा रामदेव की सामूहिक आरती के माध्यम से श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ सहभागिता निभाई।
सत्संग में क्षेत्र की महिलाओं, स्थानीय नागरिकों और बच्चों ने भाग लिया। मंदिर परिसर में भजन और सामूहिक आरती के दौरान भक्तिमय वातावरण रहा। कार्यक्रम के समापन पर विश्व हिंदू परिषद प्रखंड-दो के अध्यक्ष संदीप बंसल ने उपस्थित लोगों को पाथेय प्रदान किया।
प्रत्येक बुधवार होता है साप्ताहिक सत्संग
आयोजकों के अनुसार, ऋषि घाटी स्थित रामदेव बाबा मंदिर में प्रत्येक बुधवार को साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया जाता है। इसके माध्यम से क्षेत्र के श्रद्धालुओं को भजन, पाठ और सामूहिक आराधना के लिए एक साथ आने का अवसर मिलता है।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के महानगर सामाजिक समरसता सहसंयोजक सोहन बारूपाल, प्रखंड-दो अध्यक्ष संदीप बंसल, मंत्री राजेश चरनाल, प्रखंड सामाजिक समरसता संयोजक रवि सोनकर और बजरंग दल प्रखंड-दो सहसंयोजक राज सोनकर सहित मानव चंद बंजारा, कन्हैयालाल, ताराचंद बंजारा, मूलचंद बैरव, वीरेन बंजारा, कैलाश बेरवा, कमला देवी सोनकर, रानी सोनकर, बिट्टू सिलावट, मीना देवी और उर्मिला देवी सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।



