मुंबई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला मॉडल को बचाया

मुंबई। मुंबई पुलिस ने बुधवार को अंघेरी इलाके में स्थित होटल से एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया और एक महिला मॉडल को बचाया।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अंबोली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अंधेरी में वीरा देसाई रोड पर होटल में जाल बिछाया और वर्सोवा निवासी सरफराज उर्फ ​​मोहम्मद गुलाब फूलबाबू शेख को गिरफ्तार किया। वहीं देहव्यापार में धकेलने से एक महिला मॉडल को बचाया गया।

उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम की धाराओं के तहत आरोपी व्यक्ति और उसके सहयोगी के खिलाफ अंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।