तृणमूल कांग्रेस को पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में भारी जीत हासिल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने ग्रामीण बंगाल पर अपना दबदबा बनाए रखा और 34,560 ग्राम पंचायत सीटों पर विजय हासिल की है, जबकि मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी को 9,621 सीटों पर पीछे छोड़ दिया।

नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार तृणमूल कांग्रेस ने 34,560 ग्राम पंचायत सीटों पर जीत हासिल की है और 705 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि भाजपा के खाते में 9621 सीटें आई हैं और 169 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। पंचायत चुनाव में भी सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा को धूल चटाई है।

पश्चिम बंगाल में कभी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का बोलबाला हुआ करता था जिसे बनर्जी की पार्टी ने सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया था। माकपा ने पंचायत चुनाव में 2908 सीटों पर जीत हासिल की है और 86 सीटों पर आगे चल रही है जबिक कांग्रेस के खाते में 2515 सीटे आई हैं और 71 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।