• T20 World Cup
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • बिजनस
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
    • दाद का इलाज
  • टूर एंड ट्रेवल
  • लाइफस्टाइल
  • नौकरी
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • हरियाणा
खोजें
शनिवार, जनवरी 28, 2023
साइन इन करें
आपका स्वागत है! अपने अकाउंट पर लॉग इन करें
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
पासवर्ड की दोबारा प्राप्ति
अपना पासवर्ड रिकवर करें
एक पासवर्ड आपको ईमेल कर दिया जाएगा।
Sabguru News
  • T20 World Cup
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • बिजनस
  • खेल
  • ज्योतिष
  • हेल्थ
    • दाद का इलाज
  • टूर एंड ट्रेवल
  • लाइफस्टाइल
  • नौकरी
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • हरियाणा
  • Delhi
  • Headlines
  • India
  • Latest news
  • Nation
  • Politics

ट्विटर ने रविशंकर प्रसाद का अकाउंट एक घंटे तक रखा लॉक

द्वारा
sabguru news
-
जून 25, 2021
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    नई दिल्ली। ट्विटर ने अमरीकी कानून का हवाला देते हुए संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद के अकाउंट को एक घंटे के लिए लॉक कर दिया लेकिन प्रसाद ने ट्विटर की इस कार्रवाई को देश के नए कानून का उलंघन बताया है।

    प्रसाद ने इसको लेकर ट्विटर पर निशाना साधा है। हालांकि ट्विटर का कहना है कि उन्होंने कंपनी की पॉलिसी का उलंघन किया है। लगभग एक घंटे के बाद उनके अकाउंट को कंपनी ने अनलॉक कर दिया।

    प्रसाद ने ट्विटर का स्क्रीनशॉट पहले कू ऐप पर शेयर किया। इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। उन्होंने कहा है कि घंटे भर के लिए ट्विटर ने उनके अकाउंट को लॉक करके रखा।

    प्रसाद ने अपने ट्वीट में कहा है कि ट्विटर का यह कदम भारतीय कानून का उल्लंघन है। उन्होंने कहा है कि ट्विटर की मंशा सही नहीं है और अब ये समझ आ गया कि क्यों नहीं ट्विटर आईटी नियमों को मानना चाहता है।

    उल्लेखनीय है कि देश के नए नियम को लेकर सरकार और ट्विटर के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि ट्विटर ने प्रसाद के अकाउंट को लॉक करने को लेकर अब तक कोई बयान नहीं दिया है।

    हमारे नियम ट्विटर को मानने होंगे : थरूर

    कांग्रेस के लोकसभा सदस्य एवं सूचना-प्रौद्योगिकी मंत्रालय से संबद्ध संसद की स्थाई समिति के अध्यक्ष शशि थरूर ने कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर को भारत में काम करते हुए हमारे नियमों को मानना पड़ेगा।

    थरूर ने शुक्रवार को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद के ट्वीटर खाते को कुछ देर के लिए ब्लॉक किए जाने पर कहा कि ट्विटर ने उनका अकाउंट भी ब्लॉक किया है।

    उन्होंने कहा कि सूचना -प्रौद्योगिकी मंत्रालय की संसदीय समिति की अध्यक्ष के नाते टि्वटर इंडिया से रविशंकर प्रसाद का और मेरा अकाउंट ब्लॉक करने के बारे में स्पष्टीकरण मांगेगे। भारत में काम करते हुए उन्हें हमारे नियमों को मानना पड़ेगा।

    • टैग्स
    • delhi news
    • ravi shankar prasad
    • twitter account
    • Twitter blocked IT Minister account
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      sabguru news
      https://www.sabguru.com/

      संबंधित लेखलेखक से और अधिक

      हलवा समारोह के साथ ही आम बजट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू

      गणतंत्र दिवस : कर्त्तव्य पथ पर दर्शकों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

      गणतंत्र दिवस : कर्त्तव्य पथ पर दुनिया ने देखी भारत की अपार सैन्य शक्ति

      © Y2KSOLUTION