नाबालिग चचेरी बहन की अस्मत से खिलवाड़, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज

67

मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस ने दो भाइयों को कथित तौर पर अपनी एक नाबालिग चचेरी बहन के साथ बार-बार दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि लड़की अपने माता-पिता के साथ शहर उपनगर के विक्रोली इलाके की एक सोसायटी में रहती है। अधिकारियों ने कहा कि नाबालिग के पिता और मां नौकरियों में हैं और उनके चचेरे भाई, जो विक्रोली के ही रहने वाले हैं, अक्सर उसका साथ देने के लिए घर आते थे।

उन्होंने कहा कि लड़की के माता-पिता को लग रहा था कि तीनों के बीच पारिवारिक संबंध हैं और वे उनकी अनुपस्थिति में उनके (चचेरे भाइयों) घर आने में सहज थे। अधिकारियों ने बताया कि 31 दिसंबर को पीड़िता की मां को पता चला कि उसकी बेटी गर्भवती है और मेडिकल जांच के बाद पुष्टि हुई कि वह 23 सप्ताह की गर्भवती है।

पुलिस ने लड़की और उसके माता-पिता के बयान दर्ज किए और दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। लड़की ने अपने बयान में कहा कि 18 वर्षीय चचेरे भाई ने मई में उसके साथ सबसे पहले दुष्कर्म किया। अगस्त में 22 साल के दूसरे आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। लड़की ने कहा कि दोनों भाई उसके साथ दुष्कर्म करने से पहले उसे अश्लील वीडियो और तस्वीरें दिखाते थे। दोनों भाइयों पर पॉस्को सहित कई आरोप लगाए गए हैं।

https://www.sabguru.com/honor-killing-in-badaun-father-kills-her-daughter-and-her-lover/