नैनीताल घूमने गए HCL की दो महिला कर्मचारियों की सड़क हादसे में मौत

नैनीताल : सडक हादसे में घायल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती।

नैनीताल। उत्तर प्रदेश के नोएडा से पर्यटक नगरी नैनीताल घूमने आए नामीगिरामी एचसीएल कंपनी (HCL) के दो कर्मचारियों की रविवार को सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई जबकि चालक समेत छह घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार नोएडा के नोएडा (यूपी) के सेक्टर 126 में स्थित एचसीएल कंपनी में काम करने वाले 21 कर्मचारी टैंपों ट्रैवलर संख्या यूपी-16 ईटी 6080 से नैनीताल घूमने आए थे। दल में 14 लड़के और 7 लड़कियां शामिल थीं। रविवार को वापस लौटते समय शाम करीब साढ़े पांच बजे उनकी ट्रेंपो ट्रैवल कालाढूंगी से करीब छह किमी पहले प्रिया बैंड के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।

सूचना पर कालाढूंगी पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत व बचाव कार्य चलाया गया। सभी को वाहन से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उपचार के दौरान दो महिला कर्मचारी सयोनी दुबे (28) और जया शाक्या (23) की मौत हो गई।

चालक उमेश कुमार पुत्र सुरेश चंद्र निवासी राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद ने बताया कि ब्रेक फेल होने की वजह से गाड़ी पलटी। इस हादसे में सयोनी दुबे (28) और जया साखियां (23) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव गाड़ी के अंदर ही बुरी तरह से कुचल गए। पुलिस ने गाड़ी काट कर शव बाहर निकले।

इस दुर्घटना में शिखा, आर्यन, छवि, प्राची, मुस्कान, सागर, प्रियांशु, गणेश, विशाल, बॉबी, दीपक, विष्णु, पारस, पवन, सुमित मुकेश, आदर्श और अभिनव घायल हो गए। एसओ नंदन रावत ने बताया कि घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। मृतकों के शवों को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।