दिल्ली, जयपुर और सिरोही के कामों के ताले खोलती है चाबी: संयम लोढ़ा

सिरोही में विवेकानंद मूर्ति के अनावरण समारोह के पूर्व शहर में निकाली गई शोभायात्रा।

सबगुरु न्यूज- सिरोही, 28 मार्च। जिला मुख्यालय पर नगरपरिषद सिरोही क्षेत्र के पी.डब्ल्यु.डी. काॅलोनी में स्थित गार्डन में स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा का अनावरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढा ने कहा कि 2018 में सिरोही के लोगों ने उन पर विश्वास जता कर जो चाबी सौंपी थी उससे अब वो दिल्ली, जयपुर और सिरोही के कामों के ताले इसी चाबी से खोल रहे हैं।
इस अवसर पर विधायक संयम लोढा ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द भारत के ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व के नायक रहे है। विवेकानन्द ने सभी धर्मो का अध्ययन किया , वे सभी धर्मो को मानव हित से पे्ररित मानते थे। विधायक लोढा ने उन सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा स्थापित करने के लिए कडा संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने बालकों को स्वामी विवेकानन्द के जीवन के बारें में जानकारी दी जानी चाहिए ताकि वे राष्ट्रहित में समर्पित होकर देश को एक सूत्र में बांध सके।

विवेकानंद पार्क उद्घाटन और मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में मौजूद लोग।

विधायक संयम लोढा ने सनातन धर्म की विशालता का वर्णन करते हुए कहा कि सनातन धर्म को समझने के लिए हमारा जीवन भी कम पड जाता है। सनातन धर्म युगो-युगो से चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य ने पूरे भारत वर्ष की पदयात्रा कर चार पीठ स्थापित कर धर्म के माध्यम से राष्ट्रीय एकता स्थापित करने एवं पूरे देश को एक सूत्र में बाधने का कार्य किया है।

उन्होंने भक्तिकाल के संतों का उदाहरण देकर कहा कि भक्तिकाल के समय मुगलों का शासन था, लेकिन भक्ति रस की धारा प्रवाहित होती रही अर्थात धर्म की ध्वजा किसी शासन के आगे न तो झुकती है , न ही रूकती है।
विधायक लोढा ने कहा कि मर्यादा पुरूषोतम राम का अपने पिता के प्रति आदर एवं भाईयों का स्नेह मानव जाति के सर्वे श्रेष्ठ उदाहरण है। भगवान राम अपने पिता की आज्ञा का पालन करने के लिए अपना सब कुछ न्यौच्छावर कर वन की ओर प्रस्थान कर गए। इसलिए वे मर्यादा पुरूषोत्तम कहलाते है। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को भगवान राम , कृष्ण व अन्य महापुरूषों व देश भक्तों की जीवनी के बारें में जानकारी देनी चाहिए ताकि वे जीवन में किसी भी आपदा का मुकाबला कर सके।

विधायक लोढा ने कहा कि हमें सनातन धर्म की संस्कृति से अ्रोत-प्रोत भारत भूमि में जन्म लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, इसे महसूस किया जाना चाहिए तभी हम जीवन के हर संकट , आपदा व विपत्तियों का सामना कर सकेगे।
नगरपरिषद के सभापति महेन्द्र मेवाडा ने नगर के समस्त नागरीकों को इस शोभायात्रा एवं प्रतिमा अनावरण समारोह में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार ज्ञापित किया। समारोह को पार्षद सुरेश सगरवंशी एवं एनएसयूआई के दशरथ नरूका ने भी स्वामी विवेकानन्द की जीवनी पर प्रकाश डाला।
प्रतिमा अनावरण से पूर्व प्रातः रामझरोखा मैदान से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए स्वामी विवेकानन्द उद्यान तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान वेशभूषा प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें स्वामी विवेकानन्द के रूप में भाग लेने वाले उत्कृष्ट बालक-बालिकाओं को पुरूष्कृत किया गया तथा अनावरण समारोह स्थल पर स्वामी विवेकानन्द के जीवन परिचय पर प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसका अतिथियों ने अवलोकन किया।
जिला शिक्षाधिकारी गंगा कलावत व शिक्षक दिलीप शर्मा के नेतृत्व में महात्मा गांधी विद्यालय की बालिकाओं दिशा, निकिता, प्राची, कशिश , प्रियंका, प्रियल, हिमांशी, काव्या, हेतल व तीर्थराज ने गणेश वन्दना एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।
समारोह में उपखंड अधिकारी सीमा खेतान, अति0 पुलिस अधीक्षक देवाराम, तहसीलदार अपूर्ण गौतम, सुनिता चारण, नगर परिषद आयुक्त महेन्द्र राजपुरोहित , प्रतिपक्ष नेता मगन मीणा, पूर्व जिला प्रमुख अन्नाराम बोराणा, नगरपालिका शिवगंज के अध्यक्ष वंजीगाराम घांची, जावाल नगरपालिका अध्यक्ष कानाराम भील, पूर्व यूआईटी अध्यक्ष हरीश चैधरी, हरीश राठौड, हेमलता शर्मा, प्रकाश प्रजापति, निम्बाराम गरासिया, कुशल देवडा, राहुल माली, रतन बाफना, रघुभाई माली, गणपतसिंह देवडा, कांतीलाल परिहार, नरगिस कायमखानी, राकेश रावल सहित अधिकारी , जन प्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन कार्तिकेय शर्मा ने किया।